Lungi Ngidi's Injury: लुंगी एनगिडी की चोट पर दिल्ली कैपिटल्स ने दिया अपडेट, बताया कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Delhi Capitals Provide Update on Lungi Ngidi's Injury: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हुए दक्षिण अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी के सिर में लगी चोट "गंभीर नहीं" है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Capitals Provide Update on Lungi Ngidi's Injury

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हुए दक्षिण अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी के सिर में लगी चोट "गंभीर नहीं" है. साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को एम्बुलेंस में मैदान से बाहर ले जाने के बाद टेस्ट के लिए करोल बाग के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया. पंजाब किंग्स के चेज़ के तीसरे ओवर में, एनगिडी मिड-ऑफ पर प्रियांश आर्या को कैच करने की कोशिश में पीछे की ओर गिर गए, जिससे उनका सिर ज़ोर से मैदान पर लगा. उन्होंने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और ज़मीन पर लेट गए, तभी मेडिकल स्टाफ दौड़कर आया. एनगिडी को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस से ले जाया गया. 

गेम खत्म होने के बाद राव ने कहा,"मुझे लगता है कि यह सीरियस नहीं है. वह अभी भी हॉस्पिटल में है. हम अपडेट करेंगे, लेकिन कुछ सीरियस नहीं है." उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि प्लेयर की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है. उन्होंने कहा,"सबसे पहले, प्लेयर की सुरक्षा हमेशा ज़रूरी होती है. चाहे कुछ भी हो, हम यह गेम खेलते हैं, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले आती है. जब हम इस तरह का स्कोरबोर्ड देखते हैं, हमने उनकी 24 गेंदें, चार ओवर मिस कर दिए, तो इससे फ़र्क पड़ता है. हमें उम्मीद है कि लुंगी एनगिडी जल्दी ठीक होकर वापस आएंगे. मैं अभी और कुछ नहीं कह सकता."

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लुंगी एनगिडी पर अपडेट देते हुए लिखा,"एनगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी." एनगिडी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी ट्वीट किया.

Advertisement

सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,"लुंगी एनगिडी को हमारी सारी ताकत भेज रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं. वहीं, आरआर ने लिखा,"लुंगी एनगिडी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और इस समय में उन्हें पूरी ताकत और सब्र भेज रहे हैं. मजबूत होकर वापस आओ."

दिल्ली पुलिस ने लुंगी एनगिडी को मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुंचाया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली वैसे ही उन्होंने बिना देरी करते हुए कार्रवाई की. एनगिडी को मैदान से राजेंद्र नगर स्थित बीएलके मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया. एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कंट्रोल रूम से बातचीत की और बिना रुकावट ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया, जिसके चलते एनगिडी महज चंद मिनटों के अंदर अस्पताल पहुंच सके.

Advertisement

दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के दौरान लुंगी एनगिडी एक कैच को पकड़ने के प्रयास में हवा में उछले, लेकिन इस दौरान उनके शरीर का बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गए. जमीन पर गिरने की वजह से एनगिडी के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैच में एनगिडी की कमी दिल्ली कैपिटल्स को साफतौर पर खली. पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया. यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है.

यह भी पढ़ें: ' मेरे माता-पिता को मुझे जहर देने की सलाह दी गई', पैरा आर्चर पायल नाग ने किया 'असाधारण यात्रा' का खुलासा

यह भी पढ़ें: वैभव ने रचा इतिहास, जो दिग्गज पूरे जीवन में एक बार नहीं कर सके, सूर्यवंशी ने आधे ही सीजन में 3 बार कर डाला

Featured Video Of The Day
Bollywood में स्ट्रगल... आउटसाइडर की जर्नी... Avinash Tiwary ने खोले राज़ | NDTV Yuva 2026