DC vs MI: आईपीएल में बड़े-बड़े रिकॉर्ड, लेकिन दिल्ली के इस बॉलर ने रोहित पर लगा दी लगाम, आंकड़े हुए और खराब

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: रोहित शर्मा ने आईपीएल के पहले ही मैच में तूफानी अर्द्धशतक से शानदार शुरुआत की थी. लेकिन शनिवार को वह दिल्ली के खिलाफ 35 ही रन बना सके

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2026:
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मुंबई के राजा कहने जाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मेगा टूर्नामेंट के पिछले 18 साल में एक से बड़े एक रिकॉर्ड बनाए हैं, एक से एक बड़े बॉलर को धोया है, लेकिन टूर्नामेंट में कुछ बॉलर ऐसे हैं, जिनकी काट रोहित नहीं ही निकाल सके हैं. और इन्हीं में से एक दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) के कप्तान अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने रोहित को सबसे ज्यादा परेशान (Rohit vs Axar) किया है. शनिवार को रोहित जब अरुण जेटली स्टेडियम में पूरी तरह सेट हो चुके थे, तब अक्षर ने एक बार फिर से रोहित को जाल में फंसाकर अपने खिलाफ उनके आंकड़े और खराब कर दिए. रोहित ने 26 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के से अच्छे 35 रन बनाए, लेकिन कप्तान अक्षर ने फिर से उन पर नकेल कसते हुए चली आ रही 'कुश्ती' में बढ़त कायम कर ली. 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मुंबई के राजा कहने जाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मेगा टूर्नामेंट के पिछले 18 साल में एक से बड़े एक रिकॉर्ड बनाए हैं, एक से एक बड़े बॉलर को धोया है, लेकिन टूर्नामेंट में कुछ बॉलर ऐसे हैं, जिनकी काट रोहित नहीं ही निकाल सके हैं. और इन्हीं में से एक दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) के कप्तान अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने रोहित को सबसे ज्यादा परेशान (Rohit vs Axar) किया है. शनिवार को रोहित जब अरुण जेटली स्टेडियम में पूरी तरह सेट हो चुके थे, तब अक्षर ने एक बार फिर से रोहित को जाल में फंसाकर अपने खिलाफ उनके आंकड़े और खराब कर दिए. रोहित ने 26 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के से अच्छे 35 रन बनाए, लेकिन कप्तान अक्षर ने फिर से उन पर नकेल कसते हुए चली आ रही 'कुश्ती' में बढ़त कायम कर ली. 

रोहित शर्मा V/S अक्षर पटेल

वैसे यह भी एक पहलू है कि रोहित को लेफ्ट-आर्म स्पिनरों के सामने खासी परेशानी आती रही है. और इसी का फायदा अक्षर पटेल ने तो आईपीएल में खूब उठाया है. दोनों के बीच टक्कर बहुत पहले से चली आ रही है. और अब शनिवार अक्षर ने एक बार और मुंबई के राजा के दांत खट्टे किए, तो आंकड़े भी रोहित के अक्षर के खिलाफ और खराब हो गए. आईपीएल के इतिहास में रोहित और अक्षर पटेल का 11 पारियों में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान रोहित ने पटेल की 77 गेंदों का सामना किया. और इन गेंदों पर पूर्व कप्तान का सिर्प 67 रन बनाना यह बताने के लिए काफी है कि रोहित लेफ्टी स्पिनर के सामने कितना असहज  पाते हैं. लेकिन इससे अलग पटेल ने रोहित को 11 में चार पारियों में आउट किया. और इससे रोहित का औसत पटेल के सामने सिमटकर सिर्फ 16.75 का रह गया है, तो वहीं स्ट्राइक-रेट 87.01 है. अक्षर के सामने रोहित का डॉट-बॉल (खाली गेंद ) प्रतिशत 39.7 का है. 

यह भी पढ़ें:   MI vs KKR: रोहित शर्मा को नहीं, शार्दुल ठाकुर को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ?

Advertisement

 
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: 'महंगाई के आंसू' रो रहा Pakistan! | Bharat Ki Baat Batata Hoon | PAK