DC vs GT IPL 2026: लगातार दो हार के बाद भी गुजरात को क्यों है जीत उम्मीद, किस खिलाड़ी का दम भर रही है गुजरात

IPL 2026 Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे और इस मुकाबले में गुजरात को कप्तान शुभमन गिल से बहुत उम्मीदें होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Capitals vs Gujarat Titans

IPL 2026 Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात की टीम पर जितनी नज़र ख़ासकर इस फ़्रेंचाइज़ी के फ़ैन्स की रहती है उससे कहीं ज़्यादा टीम इंडिया के फ़ैन्स पूर्व चैंपियन गुजरात के कुछ ख़ास खिलाड़ियों पर रखते हैं. सिर्फ़ चार सीज़न आईपीएल खेलने वाली गुजरात की टीम एक बार विजेता (2022), एक बार उपविजेता (2023) और एक बार तीसरे नंबर पर (2025) पर रही है. गुजरात की टीम हर सीज़न ख़िताब की मज़बूत दावेदार की तरह शुरुआत करती है. लेकिन पंजाब के ख़िलाफ़ शुरुआती मैच में नज़दीकी हार के बाद शुभमन गिल राजस्थान के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेल पाये, जहां उन्हें टूर्नामेंट में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा. 

क्या गिल दिल्ली के ख़िलाफ़ मैच खेलेंगे?

शुभमन गिल के ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन दिल्ली के ख़िलाफ़ मैच से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के लिए आए तो बड़े आत्मविश्वास से दावा किया, “वो पूरी तरह फ़िट हैं और कल का मैच खेल रहे हैं.” इससे गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल 2026 अभियान को बड़ा बूस्ट मिल सकता है. 

गिल गर्दन में खिंचाव के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाये थे. टीम की कप्तानी कर रहे राशिद ख़ान ने राजस्थान के ख़िलाफ़ टॉस के बाद कहा था,"गिल के गर्दन में स्पाज़्म है. उम्मीद करता हूं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे."

साई सुदर्शन के बयान से लगता है कि गिल फिर से ठीक हो गए हैं. फ़ैन्स यही उम्मीद और दुआ करेंगे कि उनके गर्दन में मांसपेशियों को लेकर शिकायत फिर से कभी ना उभरे और वो पूरी तरह फिट होकर ही मैदान पर लौटें. साई सुदर्शन ने कहा,"शुभमन सुपर हैं, वे कल खेलेंगे." न्यू चंडीगढ़ में मुल्लांपुर की पिच पर राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को 3 विकेट से शिकस्त दी जो आगे चलकर गुजरात को खल सकती है. 

Advertisement

कुलदीप से गलबहियां कर बातें करते रहे गिल

गिल की वापसी से टीम को लगता है नई ऊर्जा मिल गई है. गिल अपनी टीम इंडिया के साथी कुलदीप यादव के गले में हाथ डालकर काफ़ी देर तक बातें करते रहे. नेट्स पर गिल ने अच्छे वक्त तक बल्लेबाज़ी भी की. इशारा साफ़ है कि दिल्ली के गेंदबाज़ों को मैचविनर गिल का तोड़ ढूंढना पड़ेगा. 

दिल्ली टीम के गेंदबाजी कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने कहते हैं,"शुभमन बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. वे अपनी टीम के कप्तान भी हैं. वे अच्छे खिलाड़ी हैं और युवा भी. इसलिए उनका खेलना अहम है." वो ये भी मानते हैं कि गिल की कद का खिलाड़ी नहीं खेले तो किसी भी टीम को फ़र्क ज़रूर पड़ता है. 

Advertisement

गिल के लिए कितना अहम है टी-20 में धमाका? 

गिल की वापसी से गुजरात की बल्लेबाजी मजबूत होगी और मिडिल ऑर्डर को भी फ्रीडम मिलेगी. उनकी कप्तानी ने पिछले दो सीज़न में गुजरात को सफलता दिलाई है. गिल के लिए इस सीज़न उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन कई लिहाज़ से बेहद ज़रूरी है. वर्ल्ड कप से ठीक पहले उपकप्तान होते हुए टीम से बाहर किये जाने का दर्द ना तो टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भूले होंगे और ना ही उनके फ़ैन्स. गिल फ़ाइटर हैं और पूरे सीज़न ज़रूर अपनी छाप ज़रूर छोड़ना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: जीत के साथ टॉप पर राजस्थान, पंजाब, बेंगलुरु को नुकसान, ऐसा है टॉप-4 का समीकरण

यह भी पढ़ें: विराट को कैसी लगी धुरंधर-2? किंग कोहली ने दिया रिव्यू, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर कही ये बात

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | ईरान की कयामत की रात, बमों कीबौछार! कोमा में Mojtaba Khamenei? | War