MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में बनाई जगह

MS Dhoni 350 Sixes in T20 Cricket: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी के दौरान वो सिर्फ एक बाउंड्री लगा पाए, लेकिन इसके दम पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 62वें मैच में चेन्नई सुपक किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास मुकाम हासिल किया है. धोनी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 350 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने.  धोनी से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने यह कारनामा किया था.

धोनी ने पहली पारी के 16वें ओवर में रियान पराग की गेंद पर छक्का जड़कर 350 का आंकड़ा छू लिया. यह मैच में उनका एकमात्र छक्का था. धोनी ने राजस्थान के खिलाफ 17 गेंदों में 16 रन बनाए. इस सीजन में धोनी ने 24.5 की औसत और 135.2 के स्ट्राइक रेट से 12 छक्कों की मदद से 196 रन बनाए हैं. धोनी के नाम आईपीएल में 264 छक्के हैं और वह क्रिस गेल (357), रोहित (297) और कोहली (290) से पीछे हैं.

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा है, जिनके नाम 459 मैचों की 446 पारियों में 542 छक्के हैं. इसके बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं. कोहली के नाम 410 मैचों की 393 पारियों में 434 छक्के हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम 321 मैचों की 297 पारियों में 368 छक्के हैं. धोनी अब लिस्ट में संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.

Advertisement

संजू सैमसन ने इसी मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया है. संजू 350 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने हैं. इसके बाद लिस्ट में केएल राहुल हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 331 छक्के लगाए हैं. उनके बाद सुरेश रैना (325 छक्के), हार्दिक पांड्या (293 छक्के), श्रेयस अय्यर (274 छक्के), रॉबिन उथप्पा (267 छक्के), युवराज सिंह (261 छक्के) और दिनेश कार्तिक (261 छक्के) हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "हमें नुकसान पहुंचा रहे..." मिचेल मार्श ने लखनऊ के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर कही बड़ी बात

Advertisement

यह भी पढ़ें: MI vs DC: रद्द हो जाएगा मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स का 'एलिमिनेटर' मुकाबला! बारिश को लेकर कुछ ऐसी है भविष्यवाणी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Pahalgam Attack में पाकिस्तानी आर्मी का हाथ, PAK पत्रकार Aftab Iqbal का कबूलनामा|India Pakistan News
Topics mentioned in this article