रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में दोपर तीन बजे चेपक में जब तमाम फैंस चेन्नई और लखनऊ सुपर जॉयंट्स (CSK vs LSG) के बीच मैच शुरू होने का इंतजार कर थे, तभी दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने X पर एक तस्वीर के साथ मैसेज से करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया. अश्विन ने तमिलनाडु की नई सरकार मतिलाग वेट्री गजगम के मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपतग्रहण समारोह की तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के मीडियम पेसर अंशुल कांबोज को संबोधित करते हुए लिखा, 'ड्यूटी हमेशा पहले आती है, लेकिन चेन्नई और गुजरात के मैच के दिन यह थोड़ा ड्यादा है. यह दिन का मैच है. अंशुल कांबोज आप जल्द से जल्द कैब पकड़े और चेपक स्टेडियम पहुंचे.' अश्विन का यह मैच करना भर था कि सोशल मीडिया पर भूचाल सा आ गया है. और उनके फॉलोर्स और फैंस ने अलग-अलग सवालों की झड़ी लगा दी. यहां कि फैंस ने व्हाट्सएप्प पर तस्वीर फॉरवर्ड करनी शुरू कर दी. वहीं, बड़ी संख्या में फैंस गगूल पर अंशुल कांबोज की प्रोफाइल सर्च करने लगे. अश्विन के चाहने वालों ने इस मैसेज को पूरी तरह गंभीरता से लिया
अश्विन की पोस्ट पर फैंस के सवाल आने शुरू हो गए
बड़ी संख्या में फैंस ने GROAK से सवाल दागने शुरू कर दिए
कुछ फैंस ने अश्विन को वीडियो के जरिए जवाब दिया कि कांबोज ड्यूटी पूरी करके वापस मैदान पहुंच चुके हैं
फिर सामने आया अंशुल का सच
दरसअसल पड़ताल करने पर सामने आया कि थलपति विजय के शपथग्रहण समारोह में ड्यूटी कर रहा है यह शख्स अंशोल कांबोज नहीं है. इस शख्स का चेहरा मोहरा बहुत हद तक चेन्नई के हरियाणवी पेसर से मिलता है. और इसी वजह से अश्विन ने इस तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए फैंस के साथ मजाक किया. अब जबकि रविचंद्रन अश्विन एक गंभीर शख्सियत हैं और इस तरह की मजाक कम करते हैं, तो लोगों ने इसे वास्तविक रूप में ले लिया कि ड्यूटी कर रहा यह शख्स अंशुल कांबोज है. वैसे समझने वाले फैंस समझ गए कि यह अश्विन ने मजाक किया है और इसे मजाक के ही रूप में लिया जाए.
अश्विन का ह्यूमर अश्विन का है...!














