CSK vs DC LIVE Updates, IPL 2026: चेपॉक में हो रहे आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को अक्षर पटेल ने शुरुआती झटका दिया है. दिल्ली के कप्तान ने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का शिकार किया. वहीं चेन्नई को आज संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई. चेन्नई ने पावरप्ले में 61 रन कूटे. बता दें, दिल्ली के लिए आज जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डेब्यू कर रहे हैं. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. धोनी की अनुपस्थिति में चेन्नई ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में देखना होगा कि क्या आज वह जीत का खाता खोल पाती है या नहीं. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में टॉप-4 में बने रहने की होगी. दिल्ली को आज फिर केएल राहुल, समीर रिजवी जैसे स्टार खिलाड़ियों से उम्मीद होगी. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
CSK vs DC LIVE Score, IPL 2026 18th Match, Straight from MA Chidambaram Stadium, Chennai
CSK vs DC Live Score: संजू को मिला जीवनदान
संजू को जीवनदान मिला है. निसांका ने कैच ड्रॉप किया. यह महंगा साबित हो सकता है दिल्ली के लिए. अक्षर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया था. संजू सैमसन ने लॉन्ग-ऑफ की तरफ गेंद को लॉफ्ट किया था और फील्डर उसे पकड़ने के लिए दौड़े. निसांका ने कैच को ड्रॉप किया है, बल्कि यहां बाउंड्री भी आई.
9.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 82/1
CSK vs DC Live Score: केएल राहुल से हुई गलती
CSK vs DC Live Score: विकेटकीपर केएल राहुल से गलती हुई है. उन्होंने रन आउट का मौका गंवा दिया है. आयुष पवेलियन में होते अगर केएल से फंबल नहीं होता. मिड ऑफ की तरफ आयुष ने डाइव किया था और सिंगल के लिए दौड़, लेकिन संजू ने मना किया. यहां कोई रन ही नहीं था और आयुष को वापस जाना पड़ा. कीपर एंड पर थ्रो था. लेकिन केएल इसे कलेक्ट ही नहीं कर पाए ठीक से. अगर वह इसे पकड़लेते तो आयुष को जाना होता, क्योंकि वो काफी बाहर थे.
9.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 77/1
CSK vs DC Live Score: मुकेश का अच्छा ओवर
मुकेश कुमार का यह अच्छा ओवर रहा. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए हैं. चेन्नई का रन रेट अब 9 के नीचे आ चुका है. चेन्नई को जिस तरह की शुरुआत की जरूरत थी, वो संजू दिला चुके हैं. उनकी कोशिश अब गियर बदलने की होगी. दूसरे छोर पर खड़े आयुष म्हात्रे हैं और उनकी नजर हावई फायर करने की होगी.चेन्नई ने अभी तक पारी में एक भी छ्क्का नहीं लगाया है.
9.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 77/1
CSK vs DC Live Score: संजू की फिफ्टी
संजू सैमसन ने फिफ्टी ठोकी. चेन्नई के लिए पहला अर्द्धशतक. 26 गेंदों पर यह फिफ्टी आई है. संजू आज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. कोई जोखिम नहीं उठा रहे.
8.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 74/1
CSK vs DC Live Score: म्हात्रे ने जड़ा चौका
गेंदबाजी के लिए कुलदीप आए थे और आयुष म्हात्रे ने उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर जोरदार चौका जड़ा. चेन्नई का रन रेट 9 का है. संजू अर्द्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर हैं. संजू संभल कर खेल रहे हैं. कोई खराब शॉर्ट नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं, कोई जोखिम नहीं. आखिरी ओवर से 8 रन आए.
8.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 73/1
CSK vs DC Live Score: कप्तान ने किया कप्तान का शिकार
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपने जाल में फंसा लिया है. पथुम निसांका ने कैच किया. IPL 2026 में सीएसके के कप्तान का खराब फॉर्म जारी है. हवाई शॉट लगाया, आगे की गेंद पर. लेकिन सही टाइमिंग नहीं कर पाए. डीप मिड-विकेट पर खड़े निसांका ने गेंद लपकी. गायकवाड़ 18 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए.
6.2 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 62/1
CSK vs DC Live Score: पावरप्ले में कूटे 61
चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में 61 रन कूट दिए हैं. यह बैटिंग पिच है. आज उन्होंने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई है. मैदान के हर तरफ उन्होंने रन बनाए हैं. संजू 236 की स्ट्राइक रेट से रन कूट रहे हैं. अभी तक वह 9 चौके लगा चुके हैं. पिछले ओवर में उन्होंने लुंगी एनगिडी को दो चौके जड़े हैं. संजू अपनी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 61/0
CSK vs DC Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. संजू सैमसन चौकों में डील कर रहे हैं. उन्होंने शुरुआत तो अच्छी दिला दी है. चेन्नई का रन रेट 10 के करीब है. दूसरे छोर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जो उतने अच्छे नहीं दिख रहे, लेकिन एक ओवर और वह अपना टच पा सकते हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. संजू ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा है.
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 49/0
CSK vs DC Live Score: 10 का रन रन रेट
पावरप्ले के 4 ओवर हुए हैं. पिछला ओवर अक्षर पटेल डालने आए थे. ओवर की पहली ही गेंद पर गायकवाड़ ने चौका जड़ा था, जबकि ओवर की चौथी और फिर आखिरी गेंद पर संजू के बल्ले से बाउंड्री आई. इस ओवर से दोनों बल्लेबाजों ने 13 रन बटोरे. चेन्नई का रन रेट 10 का है. संजू आज अच्छे टज में दिख रहे हैं.
4.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 40/0
CSK vs DC Live Score: चेन्नई की तूफानी शुरुआत
चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई है. पिछले ओवर की आखिरी दोनों गेंदों पर संजू ने बाउंड्री ठोकी है. चेन्नई 10 के रन रेट से रन बना रही है.
2.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 20/0
CSK vs DC LIVE Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई ने शुरू की बल्लेबाजी, गायकवाड़ और सैमसन क्रीज पर
CSK vs DC LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
CSK vs DC LIVE Score: आकिब नबी का डेब्यू
सिक्का उछाला गायकवाड़ ने, गिरा अक्षर पटेल के पक्ष में. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम आज दो बदलाव के साथ उतरी है. बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी आज डेब्यू कर रहे हैं. चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में डेवाल्ड ब्रेविस आए है.
CSK vs DC LIVE Score: चेन्नई सिर्फ एक बार हारी है 4 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग का 2022 एडिशन CSK के अब तक के सबसे खराब कैंपेन में से एक था. डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में आने के बाद, उन्होंने नए सीज़न की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की. उनके इतिहास में पहली बार हुआ था ऐसा.
CSK vs DC LIVE Score: चेन्नई कैसे करेगी एनगिडी का सामना?
दिल्ली के लिए, केएल राहुल फॉर्म में हैं और CSK के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है, जबकि खलील अहमद अपनी वापसी से बेहतर बॉलिंग कर रहे हैं और जल्दी आउट कर सकते हैं. एनगिडी अपने वैरिएशन, खासकर अपनी धीमी बॉलिंग से एक बड़ा खतरा बने हुए हैं. साउथ अफ्रीकी पेसर के खिलाफ CSK के बैट्समैन का अप्रोच देखना दिलचस्प होगा, जो पहले सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं और चेपॉक के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं.
CSK vs DC LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस
दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच का टॉस थोड़ी देर में होने वाला है. ग्राउंड से अपडेट यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस जिनके खेलने पर काफी सस्पेंस था, वो प्रैक्टिस के लिए आ चुके हैं.
CSK vs DC LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ होंगे सफल
अहम सवाल है कि क्या ऋतुराज गायकवाड़ आज सफल होंगे. गायकवाड़ ना सिर्फ बल्ले से बल्कि कप्तानी में भी फ्लॉप साबित हुए हैं. देखना होगा कि आज उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. क्या वो चेन्नई को सीजन की पहली जीत दिला पाते हैं.
CSK vs DC LIVE Score: संजू सैमसन पर नजरें
संजू सैमसन पीली जर्सी में अभी तक अपने प्रदर्शन से चेन्नई के फैंस को खुश नहीं कर पाए हैं. तीनों मैचों में वो फ्लॉप रहे हैं. चेपॉक पर आज उनके पास एक और मौका होगा खुद को साबित करने का. देखना होगा कि वो आज कैसा प्रदर्शन करते हैं.
CSK vs DC LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के जीत-हार के रिकॉर्ड की करें तो यह 19-12 है. चेपॉक पर बीते 8 मैचों में दिल्ली सिर्फ एक दफा चेन्नई को हरा पाई है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी अहम है.
CSK vs DC LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस
CSK vs DC LIVE Score: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपना एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. थोड़ी देर में यह मैच शुरू होना है. चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली की मेजबानी करने के लिए तैयार है.














