Gautam Gambhir: T20 का 'किंग' बनने के बाद कोच गौतम गंभीर का वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर पहला बड़ा बयान

Gautam Gambhir First Statement on ODI World Cup 2027: गौतम गंभीर ने भविष्य की टीम इंडिया की एक स्पष्ट तस्वीर पेश की. उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि आने वाले कुछ महीने भारतीय क्रिकेट के लिए बड़े बदलावों, नए मौके और नई रणनीति वाले हो सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir First Statement on ODI World Cup 2027:

Gautam Gambhir First Statement on ODI World Cup 2027 After Win T20 WC 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर की डिक्शनरी में 'आराम' जैसा कोई शब्द नहीं है. चैंपियन बनने के तुरंत बाद गंभीर ने अपना अगला टारगेट सेट कर लिया है जो है साउथ अफ्रीका- जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2027 (Gautam Gambhir on ODI World Cup 2027). 'आज तक' से बातचीत करते हुए गंभीर ने भविष्य की टीम इंडिया की एक स्पष्ट तस्वीर पेश की. उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि आने वाले कुछ महीने भारतीय क्रिकेट के लिए बड़े बदलावों, नए मौके और नई रणनीति वाले हो सकते है, जो वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारी को देखते हुए किया जा सकता है.

आईपीएल के बाद दिखेगा असली वनडे वर्ल्ड कप का 'ब्लूप्रिंट'

गंभीर ने कहा, "अभी हमारे पास वक्त है. अगले दो महीने आईपीएल चलेगा. आपको कॉम्बिनेशन, प्लेयर्स देखने होंगे और टीम सिलेक्शन कमिटी हेड कोच इन सब पर फैसला लेंगे. मुझे उम्मीद है की आईपीएल खत्म होंगे के साथ हमारे पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए एक ब्लू प्रिंट होगा." गंभीर की मानें तो आईपीएल के ब्रेक के दौरान इसका आकलन किया जाएगा.

कॉम्बिनेशन और प्लेयर्स पर कड़ी नजर

कोच गंभीर ने स्पष्ट किया कि 2027 के लिए टीम सिलेक्शन में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी. उन्होंने कहा, "हमें सही कॉम्बिनेशन ढूंढना होगा. कौन से खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की पिचों पर प्रभावी होंगे, इन सब पर कोच और सिलेक्शन कमिटी फैसला लेगी." उनके बयान से साफ है कि प्रदर्शन ही टीम में जगह बनाने का एकमात्र पैमाना होगा.

ब्रेक का सही इस्तेमाल होगा

गंभीर ने ये भी कहा की हम वनडे क्रिकेट मैच बहुत काम खेल पाते हैं ऐसे में तैयारी और मजबूती से करना होगा. कोच गंभीर के बयान से ये समझा जा सकता है की आईपीएल का यह सीजन खिलाड़ियों के लिए सिर्फ एक लीग नहीं है, इस दौरान बल्कि इस दौरान वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए एक खाका तैयार किया जाएगा. आईपीएल के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से वनडे मोड में शिफ्ट हो जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को 50 ओवर के फॉर्मेट की लय में वापस लाया जा सके.

Advertisement

गौतम गंभीर के इरादे साफ हैं वो टीम इंडिया को सिर्फ एक फॉर्मेट का चैंपियन नहीं, बल्कि क्रिकेट के हर मैदान का 'बॉस' बनाना चाहते हैं. अब देखना होगा कि आईपीएल के बाद जब यह नया ब्लू प्रिंट सामने आता है, तो उसमें क्या कुछ देखने को मिलता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som को Muslim Votes क्यों नहीं चाहिए? | Bengal Elections 2026 | Chakravyuh
Topics mentioned in this article