India vs England, 1st T20I, Weather Update: आज पहले टी-20 में कैसा रहेगा मौसम? बारिश के कारण रद्द होगा मैच, जानिए अपडेट

England vs India 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच डरहम के स्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ENG vs IND, Weather Update: जानिए आज मैच हो पाएगा या नहीं?

Chester-Le-Street Weather Update, IND vs ENG, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. आजके मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, क्या 15 साल के खिलाड़ी को आज डेब्यू करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा आजके मैच में सबी नजर मौसम पर भी रहेगी. क्या मौसम आज भारत और इंग्लैंड का खेल बिगाड़ेगा, जहां तक कयास लग रहे हैं कि आज मैच को दौरान बारिश हो सकती है. दोनों टीमों के बीच यह मैच स्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड (डरहम, इंग्लैंड) में खेला जाने वाला है. 

कैसा रहेगा मौसम

मौसम के ताजा अपडेट के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच पूरा मैच शायद न हो पाए. AccuWeather के मुताबिक, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में शाम भर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान बारिश की 61% संभावना है. बारिश और तेज हवाओं की वजह से मैच में कई बार रुकावट आ सकती है या ओवरों की संख्या भी कम हो सकती है. तापमान के लगभग 16°C रहने की उम्मीद है, हालांकि तेज़ हवाओं की वजह से यह 11°C जैसा महसूस होगा.

पिच क्या असर दिखाएगा

डरहम का रिवरसाइड ग्राउंड पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. गेंदबाजों को यहां उछाल भी मिलती है. खासकर नई गेंद के साथ. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन एक बार जब बल्लेबाज जम जाते हैं, तो स्ट्रोक खेलना काफी आसान हो जाता है. पहली पारी में 175-185 के आसपास का स्कोर काफी प्रतिस्पर्धी साबित हो सकता है.

इंग्लैंड प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

Advertisement

भारत संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती/वाशिंगटन सुंदर/वैभव सूर्यवंशी

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सूर्यकुमार यादव छूटेंगे पीछे

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

Featured Video Of The Day
व्हाट्सएप यूजरनेम पर सरकार का सख्त कदम
Topics mentioned in this article
England Vs India 2026
India
England
Cricket