LSG के खिलाफ मिली हार के बाद भी टेंशन में नहीं हैं ऋतुराज गायकवाड़, CSK को प्लेऑफ में कैसे मिलेगी एंट्री? बताया

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने प्लेऑफ की संभावनाओं पर कहा स्थिति बिल्कुल साफ है और इसमें कुछ भी जटिल नहीं है. चिंता की कोई बात नहीं है. हमें सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि हम अच्छा प्रदर्शन करें और वापसी करने में सफल हों.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ruturaj Gaikwad

CSK Captain Ruturaj Gaikwad Statement After Defeat Against LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स से सात विकेट से मिली करारी शिकस्त के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पिच से तेज गेंदबाजों के लिए मदद को स्वीकार करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि टीम 160 से 170 रन के स्कोर की उम्मीद कर रही थी, लेकिन 180 तक पहुंचना संतोषजनक रहा. सुपर किंग्स ने पांच विकेट पर 187 रन बनाये लेकिन सुपरजायंट्स ने मिचेल मार्श की 38 गेंद में 90 रन की पारी के बूते 20 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

गायकवाड़ ने कहा, 'बल्लेबाजी के नजरिए से इससे बेहतर शायद हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे. लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार बल्लेबाजी की और कुछ असाधारण शॉट खेले.' उन्होंने कहा कि टीम की योजना शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल करने की थी, लेकिन विरोधी बल्लेबाजों ने उनकी रणनीति को प्रभावी नहीं होने दिया.

उन्होंने कहा, 'जॉश इंग्लिस ने पिछले मैच में अलग तरह से बल्लेबाजी की थी और मिचेल मार्श शॉर्ट गेंदों को अच्छी तरह खेलते हैं, इसलिए हम हार्ड लेंथ पर टिके रहना चाहते थे. हमारे गेंदबाज इस मामले में चूक गए, लेकिन उन्होंने बेहतरीन शॉट लगाए.'

सुपरकिंग्स ने आठवें ओवर तक तीन विकेट गंवा दिये थे और गायकवाड़ ने माना कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना कठिन हो गया था. कप्तान के अनुसार, 'जब गेंद हार्ड लेंथ पर पड़ रही थी, तब भी पिच में कुछ मदद मौजूद थी.'

Advertisement

उन्होंने सुपर जायंट्स को श्रेय देते हुए कहा, 'कभी-कभी विपक्षी टीम बेहतर क्रिकेट खेलती है और उसे स्वीकार करना पड़ता है.' उन्होंने कार्तिक शर्मा की 70 से अधिक रन की पारी की विशेष सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन था.

उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ मैचों को देखते हुए हमें भरोसा है कि हमारी बल्लेबाजी अब लय पकड़ रही है. हालांकि गेंदबाजी विभाग का आज दिन अच्छा नहीं रहा.'

Advertisement

इस हार से प्लेऑफ में पहुंचने की टीम की उम्मीदों को झटका लगा है. आगामी मुकाबलों को लेकर कप्तान ने कहा कि टीम का पहला लक्ष्य चेन्नई पहुंचकर अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा और फिर परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा.

उन्होंने प्लेऑफ की संभावनाओं पर कहा, 'स्थिति बिल्कुल साफ है और इसमें कुछ भी जटिल नहीं है. चिंता की कोई बात नहीं है. हमें सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि हम अच्छा प्रदर्शन करें और वापसी करने में सफल हों.'

यह भी पढ़ें- 'इसलिए यह संतोषजनक है', CSK के खिलाफ जीत मिली मार्श के लिए क्यों है इतना खास? सुने उन्हीं की जुबानी

Featured Video Of The Day
700 साल से नमाज पढ़ रहा हूं... जिसका डर था, वही हुआ, भोजशाला पर ओवैसी का पहला बयान
Topics mentioned in this article