Champions Trophy 2025: "सभी के बीच यह खिलाड़ी साबित होगा एक्स फैक्टर", रैना की बड़ी भविष्यवाणी

Raina on Kuldeep: टीम के ऐलान के बाद दिग्गज अपनी-अपनी नजर से टीम की समीक्षा कर रहे हैं. और रैना ने भी आंकलन किया है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

मेगा इवेंट (Champions Trophy 2025) के लिए टीम का ऐलान हो गया है, तो अब टीम और खिलाड़ियों को लेकर पूर्व दिग्गजों के बयान आने शुरू हो गए हैं. पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने बड़ी बात बोलते हुए कहा है कि चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) चैंपियंस ट्रॉफी में एक्स-फैक्टर साबित होंगे. रैना ने कहा स्टार-स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में कहा,"जिस तरह से आप इसे देखेंगे, बुमराह के साथ अर्शदीप अहम भूमिका निभाएंगे, जो डैथ ओवरों में भी बहुत घातक साबित होंगे. लेकिन यहां सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हार्दिक पांड्या की होगी, जैसे कि क्या वह कुलदीप के साथ गेंदबाजी करने आएंगे? इसके अलावा, क्या वाशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल खेलेंगे?

यह भी पढ़ें:

सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, भारत नहीं बल्कि इस टीम को बताया चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अर्शदीप, शमी, बुमराह, हार्दिक, कुलदीप और अक्षर या जडेजा (शुरुआती गेंदबाजी संयोजन होंगे), क्योंकि आप बल्लेबाजी को बढ़ा सकते हैं, खासकर शीर्ष पांच बल्लेबाजों के साथ. हार्दिक को फ्लोटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें ऋषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं." रैना ने कहा कहा, "लेकिन बीच में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी जो थोड़ा दबाव डाल सकता है, वह कुलदीप यादव होंगे. हम सभी को याद है कि कैसे उन्होंने बाबर आजम को आउट किया और मैच को बदल दिया. अभी, वह एनसीए में बहुत मेहनत कर रहे हैं और उनके पास बहुत अलग तरह के एक्शन के साथ बल्लेबाजों को धोखा देने का कौशल भी है."

रैना ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हमें रोहित शर्मा की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने कुलदीप यादव का किस तरह से समर्थन किया. साल 2021 में दुबई में टी20 विश्व कप के दौरान हमारे पास वरुण चक्रवर्ती के रूप में एक रहस्यमयी स्पिनर था. लेकिन कुलदीप यादव में वह स्थिरता, अलग एक्शन और बहुत अलग तरीके से गेंदबाजी करने की क्षमता है। इसलिए, मुझे लगता है कि मध्य ओवरों की गेंदबाजी में एक्स-फैक्टर कुलदीप यादव होंगे."

कुछ ऐसा रहा है साल 2023 से रिकॉर्ड

जनवरी 2023 से, भारत ने 11-40 ओवरों में 186 विकेट लिए हैं, और यह आम तौर पर वह चरण रहा है, जब कुलदीप ने बल्लेबाजों को चकमा दिया है. नवंबर में अपनी हर्निया सर्जरी के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने वाले कुलदीप को शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lebanon का पूरा गाँव Israel ने उड़ा दिया! Hezbollah की 10+ सुरंगें तबाह | Sucherita Kukreti | War