वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करेंगे ब्रेट ली? बताया अपना मास्टर प्लान, सचिन, लारा, कैलिस की तरह दिखाएंगे पवेलियन का रास्ता

ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का तरीका बताया है. उनका कहना है किसी भी बल्लेबाज की प्रतिष्ठा से प्रभावित होने के बजाय उसकी तकनीक और कमजोरियों पर ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ब्रेट ली

देश के होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चारों तरफ सराहना हो रही है. लोग लगातार उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से भारतीय खिलाड़ी के बारे में खास बातचीत की है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जब ली से वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजी करने के तरीके के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी गेंदबाज को किसी बल्लेबाज की प्रतिष्ठा से प्रभावित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी कमजोरियों को पहचानने पर ध्यान लगाना चाहिए.

ली ने कहा, 'खेल के दौरान आपको अपनी भावनाओं को अलग रखना होता है. मैं दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेल चुका हूं. वह चाहे सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा या जैक्स कैलिस जैसे दिग्गज ही क्यों न हो.'

उन्होंने कहा, 'कागजों पर देखें तो ये नाम क्रिकेट खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल हैं. मगर जब मैं उनके खिलाफ खेल रहा होता था तो उनके आंकड़ों या उनके नाम पर ध्यान नहीं देता था. सिर्फ उनकी तकनीक पर मेरी नजर होती थी.'

ली ने कहा, 'हर बल्लेबाज को आउट करने का तरीका होता है. जैसे प्रत्येक गेंद में कोई न कोई कमी होती है. कोई भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता है. इसलिए आपको विकेट हासिल करने का मौका ढूंढना चाहिए.'

Advertisement

ली ने सचिन की सराहना की 

यही नहीं खास मौके पर ली ने सचिन की भी सराहना की. उन्होंने कहा सचिन की टाइमिंग, उनकी असाधारण नजर और गेंद को बहुत जल्दी पढ़ लेने की क्षमता उन्हें बेहद खतरनाक बनाती थी. 

उन्होंने कहा, 'सचिन को आम से खास बनाने वाली चीज उनकी टाइमिंग थी. वह गेंद को काफी शानदार टाइमिंग के साथ खेलते थे.' 

Advertisement

यह भी पढ़ें- एंडरसन की घनघोर बेइज्जती से तिलमिलाए ब्रॉड, कहा- यह तो सरासर अपमान है!

Featured Video Of The Day
अर्बन तूफान का कहर, आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक तूफान का खतरा, भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट

Topics mentioned in this article
India
Brett Lee
Vaibhav Sooryavanshi
Sachin Ramesh Tendulkar
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं