IND vs ENG, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर की 'अचूक' रणनीति ने पलट दी बाजी, इंग्लैंड कोच बैंडन मैकुलम ने भी मानी हार, मैच के बाद लगाया गले से

T20 World Cup 2026, IND vs ENG: गौतम गंभीर और ब्रेंडन मैकुलम के हाव-भाव एक जैसे हैं, लेकिन उनके तरीके अलग हैं, इसलिए सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों के अलावा कोच की रणनीतियों के लेकर भी जंग चल रही थी, जिसमें आखिरकार गंभीर को जीत मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gambhir's Match-Up Tactics Outclassed Brendon McCullum's Side

IND vs ENG, Gautam Gambhir vs Brendon McCullum: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले कोच गंभीर और इंग्लैंड के कोच बैंडन मैकुलम को लेकर भी बातें हो रही थी. सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बात हो रही था कि इस जंग में किस कोच की रणनीति काम करेगी. आखिरकार भारत की टीम को जीत मिली और गंभीर की मैच-अप रणनीति ने इंग्लैंड को घुटने पर ला दिया, रोमांच मैच में भारत ने इंग्लैंड के 7 रन से हरा दिया. यही कारण था कि जब मैच खत्म हुआ तो इंग्लैंड के कोच बैंडन मैकुलम ने गौतम गंभीर से मुलाकात की और उन्हें गले से लगाकर मैच जीतने की बधाई थी. सोशल मीडिया पर दोनों के मुलाकात की तस्वीर वायरल हो रही है. बता दें कि  बैंडन मैकुलम और गौतम गंभीर को क्रिकेट के सबसे आक्रामक कोच में से एक माना जाता है. ऐसे में जब यह मैच होने वाला था तो दोनों कोच की रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हो रही थी. 

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Semi-Final: मैच के आखिरी समय में सूर्यकुमार यादव हो गए कन्फ्यूज, फिर गुरु गंभीर से मांगी मदद और हो गया चमत्कार

गौतम गंभीर से बैंडन मैकुलम कहां खा गए मात

जब जैकब बेथेल ने इंग्लैंड को भारत के टोटल के करीब पहुंचा  रहे थे तो उस दौरान भारत के गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल कर कप्तान सूर्या ने गंभीर की रणनीति को सही साबित किया. दरअसल, यह अंदाज़ा लगाते हुए कि वानखेड़े की पिच लाइट्स में फ्लैट होगी, भारपत ने इंग्लैंड की रफ़्तार को तोड़ने के लिए शुरुआती विकेट लेने में प्राथमिकता दी, जिसका असर भारत को आखिरी ओवरों में देखने मिली.

क्या थी अचूक रणनीति
हार्दिक पांड्या और बुमराह के लिए अलग तरह की रणनीति
हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड की पारी में जल्दी लाया गया और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट कर दिया. बुमराह को पावरप्ले में खास तौर पर ब्रूक को टारगेट करने के लिए लगाया गया था, और पेस में एक स्मार्ट बदलाव से एक मिसटाइमिंग शॉट लगा जिससे अक्षर पटेल ने शानदार बैकवर्ड-रनिंग कैच लपका और कप्तान ब्रूक को पवेलियन भेजा

गंभीर और कप्तान सूर्या का मास्टर स्ट्रोक और भारत बन गया विजेता
भारत ने बुमराह के तीन ओवर आखिरी 10 के लिए बचाकर रखे. 16वें और 18वें ओवर में उनके स्पेल ने भारत के लिए मास्टरस्ट्रोक थे, जब इंग्लैंड को 14 रन प्रति ओवर  ज़रूरत थी, तब उन्होंने सिर्फ 14 रन दिए और इंग्लैंड पर दबाव बनाया. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: UAE पर फिर ईरान ने किया Missile Attack, इन-इन जगहों को बनाया निशाना | Iran War News
Topics mentioned in this article