भुवनेश्वर ने सुदर्शन को आउट करते हुए किया धमाका, आईपीएल में हासिल कर लिया जबरदस्त रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह एक सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले (एक से छह ओवरों) में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला आज (31 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जहां पहले पॉवरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आईपीएल के एक सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले (एक से छह ओवरों) में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) का नाम आता है. जिन्होंने जारी सीजन में ही पहले पॉवरप्ले के दौरान कुल 19 विकेट चटकाए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर कुल दो गेंदबाज काबिज हैं. जिसमें मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है. इन दोनों ही गेंदबाजों ने आईपीएल के एक सीजन में पहले पॉवरप्ले के दौरान क्रमशः 17-17 विकेट चटकाए हैं.  शमी ने यह कारनामा 2023 में किया था, जबकि भुवनेश्वर ने जारी सीजन में यह विशेष उपलब्धि हासिल की है. 

आईपीएल के एक सीजन में पहले पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले चुनिंदा गेंदबाज

19 विकेट - कगिसो रबाडा - 2026
17 विकेट - मोहम्मद शमी - 2023
17 विकेट - भुवनेश्वर कुमार - 2026
16 विकेट - मिचेल जॉनसन - 2013
16 विकेट - ट्रेंट बोल्ट - 2020 

भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल करियर

भुवनेश्वर कुमार ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 206 मुकाबले में खेले हैं. इस बीच उनको 206 पारियों में 26.2 की औसत से 225 सफलता हाथ लगी है. आईपीएल में उनके नाम दो बार पांच और तीन बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 19 रन खर्च कर पांच विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final Toss Report: टॉस हारकर भी क्यों खुश हैं गिल? RCB ने GT को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
हाड़ों पर उमड़ा जनसैलाब, लगा महाजाम; केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक | IMD Alert