IND vs PAK: 'जय शाह ने जो किया', पाकिस्तान के यू-टर्न मारने पर BCCI का आया पहला बयान

IND vs PAK, T20 World cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा चूंकि पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाने के बाद इस मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस ले लिया है .

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs PAK match, pakistan withdraw boycott call

BCCI on Pakistan T20 World cup Match U turn: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप विवाद खत्म होने के बाद रिएक्ट किया है.  राजीव शुक्ला ने विवाद सुलझाने के लिए आईसीसी की कोशिश की तारीफ की है और उन्हें बधाई दी है. राजीव शुक्ला आईसीसी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘मैं बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी अध्यक्ष (जय शाह) और उसके पदाधिकारियों का बहुत अच्छा समाधान निकालने के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ चर्चा के बाद और सभी पक्षों की बात सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है.''

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आगे कहा, "मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत को टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा, यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है और 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच होगा".  

फैन्स के लिए खुशखबरी
बीसीसीआई के राजीव शुक्ला ने ये भी कहा, "पाकिस्तान भी खेलेगा, तो अब यह वर्ल्ड कप भी एक बड़ी सक्सेस स्टोरी होगी.  बांग्लादेश भी इन बातचीत से खुश है.उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है और वे खुश हैं, उन्होंने ICC की कोशिशों की तारीफ भी की है. यह सभी के लिए विन विन सिचुएशन है,  मुझे खुशी है कि मैच होगा और वर्ल्ड कप सफल होगा.  यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.  मैं आईसीसी को धन्यवाद देना चाहता हूं."

ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC के अल्टीमेटम के बाद T20 विश्वकप में भारत के साथ खेलने को तैयार, शहबाज ने दी सफाई

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी फोन पर बात की, जिन्होंने उनसे टीम को मैच खेलने की अनुमति देने का आग्रह किया था. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने आईसीसी के साथ अपनी बातचीत के बारे में शरीफ को जानकारी दी इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने बयान जारी करके अपनी टीम को यह मैच खेलने की अनुमति प्रदान की थी. आईसीसी ने इस मुद्दे पर कुछ रियायतें देते हुए बांग्लादेश पर कोई जुर्माना न लगाने का फैसला किया, जिसे सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने के बाद विश्व कप से बाहर होना पड़ा था.

Advertisement

इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसे बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा राजनीतिक विरोध माना जा रहा था. आईसीसी ने बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों से अपने मैच भारत से श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी गई थी.

Featured Video Of The Day
Bawana Murder Case: दिल्ली में प्लास्टिक कारोबारी की हत्या! Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी
Topics mentioned in this article