BCCI Naman Award 2026 List: शुभमन गिल से लेकर स्मृति मंधाना तक...जानें किसे मिलेगा कौन सा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

BCCI Naman Award 2026 List: भारतीय पुरुष टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को जहां बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा तो स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का सम्मान दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
BCCI Naman Award 2026 List:

BCCI Naman Award 2026 List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नमन अवॉर्ड के विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई इस साल तीन दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दे रहा है. जबकि शुभमन गिल को पुरुष वर्ग में बेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर चुना गया है जबकि मिताली राज को महिला कैटेगरी में बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. 

भारत के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीज़न के लिए 'बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष)' का पॉली उमरीगर अवार्ड दूसरी बार मिलेगा. स्मृति मंधाना को अपने करियर में पांचवीं बार 'बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)' का अवार्ड मिलेगा. घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में, मुंबई की इरा जाधव को 'बेस्ट महिला क्रिकेटर (घरेलू)' के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी मिलेगी. हरियाणा की शेफाली वर्मा को 2024-25 सीज़न के लिए 'बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वन डे)' के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा.

मुंबई के आयुष म्हात्रे को 2024-25 सीज़न के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में 'बेस्ट ऑलराउंडर' का लाला अमरनाथ अवार्ड मिलेगा, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 सीज़न के लिए रणजी ट्रॉफी में 'बेस्ट ऑलराउंडर' का लाला अमरनाथ अवार्ड मिलेगा. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर BCCI के घरेलू टूर्नामेंट्स में 'बेस्ट प्रदर्शन' का अवार्ड मिलेगा, क्योंकि उन्होंने इस सीज़न में चार ट्रॉफियां जीतीं और दो में उपविजेता रहे.

नमन अवार्ड्स 2026 का एक खास आकर्षण उन सभी पांच भारतीय टीमों का सम्मान होगा जिन्होंने ICC ट्रॉफियां जीती हैं. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार होगा. BCCI उन सीनियर पुरुष टीमों को सम्मानित करेगा जिन्होंने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 जीती है. साथ ही महिला टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा, ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीता का खिताब जीता है. अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम को भी सम्मानित किया जाएगा. 

Advertisement

विजेताओं की पूरी लिस्ट:

पॉली उमरीगर अवॉर्ड 2024-25: श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)- शुभमन गिल

2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर—स्मृति मंधाना

वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट- 2024-25 - महिला - दीप्ति शर्मा

वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला- 2024-25 - स्मृति मंधाना

2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू- महिला - एन श्री चरणी

2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू- पुरुष - हर्षित राणा

2024-25 के बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन-मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

2023-24 में घरेलू क्रिकेट में श्रेष्ठ अंपायर- उल्हास गांधे

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले - एलीट ग्रुप - हर्ष दुबे (विदर्भ)

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - सुचित जे (नागालैंड)

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - यश राठौड़ (विदर्भ)

Advertisement

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - स्नेहल कौथंकर (गोवा) 

घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024-25 - आयुष म्हात्रे (मुंबई)

रणजी ट्रॉफी में श्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024-25 - हर्ष दुबे (विदर्भ)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक) - इरा जाधव (मुंबई)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक) (सीनियर महिला वनडे) - शेफाली वर्मा (हरियाणा)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - किशन सरकार (त्रिपुरा)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)

Advertisement

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - प्रीतम राज (बिहार)

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - हेमचूडेसन जे (तमिलनाडु)

Advertisement

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - अर्काजीत रॉय (त्रिपुरा)

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - नित्या जे पांड्या (बड़ौदा)

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - राघवन राममूर्ति (पांडिचेरी)

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 - एलीट ग्रुप - विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी 2024-25 - प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - दीपज्योति सैकिया (असम)

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 - एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - मैकनील एच. एन. (कर्नाटक)

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी 2024-25 - प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - आर जशवंत श्रीराम (पांडिचेरी)

यह भी पढ़ें: PSL छोड़ IPL चुना तो तिलमिलाया पाकिस्तान, अब ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ एक्शन की कर रहा तैयारी- रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के पोस्ट पर बवाल, वर्ल्ड कप की दी बधाई, लेकिन संजू सैमसन के साथ कर दिया 'खेला'

Featured Video Of The Day
Sarvodaya Foundation India Season 2: Ujjain और Nagpur में दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद