PAK vs BAN: 'मानसिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं', बाबर आजम पर पूर्व पाकिस्तानी स्टार का फूटा गुस्सा, दे दिया बड़ा बयान

Basit Ali on Babar Azam PAK vs BAN ODI Series: पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Basit Ali on Babar Azam PAK vs BAN ODI Series:

Basit Ali on Babar Azam PAK vs BAN ODI Series: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान बाबर मानसिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं थे. यह टिप्पणी तब सामने आई जब पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद ने बताया कि T20 विश्व कप अभियान के दौरान बाबर आजम और फखर जमान चोट से जूझ रहे थे. बासित अली ने कहा कि उन्हें बाबर में किसी शारीरिक समस्या के संकेत नहीं दिखे, लेकिन यह भी माना कि वह नंबर चार पर बल्लेबाजी करने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा मानसिक स्थिति में बाबर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करना मुश्किल है. अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि बाबर शारीरिक रूप से फिट हैं, लेकिन मानसिक रूप से तैयार नहीं लग रहे.

पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच माइक हेसन पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि टीम चयन के मामलों में कोच अपनी सीमाओं से आगे बढ रहे हैं. बासित ने सवाल खडे किए कहा कि 15 खिलाडियों की टीम चुनने का अधिकार फाइनल उनके पास कैसे है.

इधर, बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. बांग्लादेश की जीत में युवा बल्लेबाज तंजीद हसन ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने शानदार शतक लगाए हुए 107 रन बनाए और टीम को 50 ओवर में 290/5 का मजबूत स्कोर बनाया. गेंदबाजी में तस्किन अहमद ने 49 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट झटके.

291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और 82 रन तक उसके 5 विकेट गिर चुके थे. टॉप ऑर्डर के बैट्समैन साहिबजादा फरहान और माज सदाकत सिर्फ 6-6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि पहले के कैप्टन मोहम्मद रिजवान भी सिर्फ 4 रन ही बना सके.

Advertisement

हालांकि पाकिस्तान के T20 कैप्टन सलमान अली आगा ने 98 गेंदों में 106 रन की शानदार इनिंग खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. उन्होंने चार विकेट और नौ चौके लगाए. उनके साथ साद मसूद ने 38 रन और कैप्टन शाहीन शाह अफरीदी ने 37 रन की यूजफुल इनिंग खेली.

आखिरी 15 गेंदों में पाकिस्तान को 30 रन की जरूरत थी और मैच एक्साइटिंग मोड पर था. इसी टाइम तस्कीन अहमद ने वापसी करते हुए सलमान अली आगा का विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया. इसके बाद मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद ने बाकी बैट्समैन को आउट कर दिया और पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन पर सिमट गई. इस तरह बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपना नाम कर ली.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Prasoon Joshi की दिल छू लेने वाली शाम: "चलो हंसी को रिवाज कर ले"
Topics mentioned in this article