'बेबस महसूस कर रहे', खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने बहिष्कार मामले पर लिया यू-टर्न तो बांग्लादेशी खिलाड़ी के उड़े होश

बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स सलाहकार आसिफ नज़रुल ने यू-टर्न लेते हुए दावा किया कि T20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का फैसला खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने लिया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bangladesh Cricketers In Despair After Asif Nazrul Shifts Blame

Asif Nazrul vs Bangladesh Cricketers: बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइज़र आसिफ नज़रुल ने एक चौंकाने वाला यू-टर्न लेते हुए दावा किया कि T20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का फ़ैसला खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया था. अपनी पिछली बातों में उन्होंने साफ़ किया था कि बांग्लादेश सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नेशनल टीम को भारत नहीं भेजने का फ़ैसला किया था, लेकिन नज़रुल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना रुख पूरी तरह बदल दिया और इसका पूरा दोष बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर डाल दिया. BCB ने 'सिक्योरिटी चिंताओं' का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच भारत से शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट की, लेकिन टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया. आईसीसी ने बांग्लादेश के बदले स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया था. 

हम बेबस है, हमारे साथ मजाक हो गया

आसिफ नज़रुल की बातों से बांग्लादेश के क्रिकेटर नाराज़ हो गए क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि वे वर्ल्ड कप खेलने के पक्ष में हैं. उन्होंने इन बातों पर अपनी निराशा ज़ाहिर की और यह भी कहा कि वे हाल के इस डेवलपमेंट को लेकर 'बेबस' महसूस कर रहे हैं. एक खिलाड़ी ने द डेली स्टार को बताया, “यह मज़ेदार था.”एक और खिलाड़ी ने कहा, “आपने सुना कि उसने क्या कहा.  हम क्या कह सकते हैं? हमारे पास कोई नहीं है. हम लाचार हैं.  हमें नहीं पता कि क्या कहना है क्योंकि इसमें हमारा कोई हाथ नहीं था. कई बातें समझने के लिए कहने की ज़रूरत नहीं होतीं. हमें किसी भी तरफ से कोई मदद नहीं मिली.”

अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत

दरअसल, बांग्लादेश एक बड़ी टीम थी और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका परफॉर्मेंस शानदार रहा है. भारत की परिस्थिति में यह टीम अच्छा परफॉर्मेंस कर सकती थी लेकिन बांग्लादेश की राजनीति ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ मजाक कर दिया. 

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case वाले बाबा कमरुद्दीन के हाथ में जहर वाले लड्डू का CCTV फुटेज | Delhi Murder Case
Topics mentioned in this article