'गद्दे पर भी फिसल गया', बाबर के हाथ से कैच क्या छूटा, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया

बाबर आजम के ऐड शूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां गलती से कैच छूट जाने के बाद हर कोई उनका मजाक उड़ा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Babar Azam

बाबर आजम के सितारे पिछले लंबे समय से गर्दिश में चल रहे हैं. वह मैदान में केवल बल्ले के साथ ही नहीं जुझ रहे हैं, बल्कि कोई अच्छा कार्य करने पर भी ट्रोल हो जा रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था. जहां वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान में स्ट्रेचिंग कर रहे थे. मगर उनके पोज को देखकर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरु कर दिया था. इस वाकये को बीते अभी कुछ दिन ही हुए हैं कि उनके एक एड शूट का वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा है. 

वायरल हो रहे वीडियो में बाबर को मैदान में डाइव लगाकर एक कैच पकड़ना था. जिसके लिए उनकी सुरक्षा में निचे गद्दे बिछाए गए थे. जिससे वह अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए गेंद को आसानी से लपक सकें. मगर जब वीडियो शुरु हुआ तो गेंद उनसे काफी दूर चली गई. जिससे वह गेंद को नहीं पकड़ पाए. यही वीडियो लोग अब सोशल मीडिया पर साझा कर उनका मजाक उड़ा रहे हैं. लोगों का कहना है कि सुरक्षा उपायों और आरामदायक लैंडिंग के बावजूद वह कैच पकड़ने में असफल रहे. 

फैंस के रिएक्शन

@Mamtasulaniya नाम की एक महिला फैन ने पाकिस्तानी दिग्गज का मजाक उड़ाते हुए लिखा है, 'बाबर आजम तो गद्दे लगे होने के बावजूद भी गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाए, जबकि उसे गेंद की गति और स्थिति का सटीक अंदाजा होता है.'

Advertisement

@crazyGaurav नाम के शख्स ने लिखा है, 'यहां तक ​​कि गद्दे बनाने वाली कंपनी को भी पता है कि बाबर इसे गिरा देगा... इसलिए उन्होंने गद्दे को ठीक जगह पर रखा.'

Photo Credit: © X (पूर्व में ट्विटर)

@Harsh_18_vk नाम के क्रिकेट प्रेमी ने लिखा है, 'इससे गद्दे रखकर भी कैच नहीं लिया जा रहा, सोचो अगर बिना गद्दे का पकड़ता तो क्या होता. शायद एक साल तक खेल ही नहीं पाता.'

Advertisement

पेशावर जाल्मी के कप्तान है बाबर आजम

पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के लिए बाबर आजम को पेशावर जाल्मी की कमान दी गई है. टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में आज (28 मार्च 2026) पेशावर की भिड़ंत रावलपिंडी पिंडिज के साथ है. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस मुकाबले में बाबर का बल्ला खूब चलेगा और वह अपनी टीम को जीत दिलाएंगे. 

यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से बीसीसीआई को हुआ हजारों करोड़ का फायदा

Featured Video Of The Day
Israel पर बम बरसाए लेकिन Iran ने किसे किया धन्यवाद? Saudi Arab में अमेरिकी बेस पर हमला | War News
Topics mentioned in this article