IND vs ENG 2nd Semi-Final: 'बापू' का चमत्कार... करिश्माई फील्डिंग से अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर किया मजबूर, देखकर धोनी भी हैरत में

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दो कैच और एक विकेट लेने में सफल रहे, अक्षर ने खासकर विल जैक्स का एक करिश्माई कैच भी लपका था जिसने भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs ENG, T20 World Cup 2026: अंग्रेजों के खिलाफ फिर 'बापू' का चमत्कार, करिश्माई कैच ने पलटा मैच, गौतम गंभीर भी उछल पड़े

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: भले ही संजू सैमसन की 89 रन की पारी और हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की आखिरी ओवरों में जबरदस्त गेंदबाजों ने मैच को बदलने का काम किया लेकिन इन सबके अलावा अंग्रेजों के खिलाफ एक बार फिर 'बापू' सामने आए और भारत की जीत की नींव रखी.जी हां मैच में अक्षर पटेल ने ने करिश्माई फील्डिंग कर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया. 'बापू' अक्षर पटेल (Axar Patel catch viral moment) ने विल जैक्स का एक ऐसा कैच मुमकिन किया जिसने भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया, यहीं नहीं कोच गंभीर भी डगआउट में उछल पड़े थे. यह एक ऐसा कैच था जिसने मैच को भारत की ओर मोड़ने का काम किया था. 

अक्षर ने विल जैक्स का कैच लपकने के लिए  20-30 मीटर तक तेजी दौड़ लगाई, और कैच लेने के क्रम में  बाउंड्री रोप चले गए लेकिन समय रहते अक्षर ने गेंद शिवम दुबे की तरफ उछाल दी, हालांकि कैच दुबे के नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा लेकिन अक्षर पटेल की इस कोशिश से ही यह कैच संभव हो पाया. इस कैच ने फैन्स का दिल जीत लिया और पूरा स्टेडियम झूमने लगा.  बता दें कि मैच में अक्षर ने दो कैच और और एक विकेट भी लिया. हालांकि उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी की और 25 रन देकर 1 विकेट लिए लेकिन विल जैक्स का कैच मैच में निर्णायक रहा. 

धोनी भी हैरत में

बापू के इस कैच देखकर धोनी भी हैरत में नजर आए. धोनी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल है. धोनी ने अक्षर के इस कैच को देखकर ताली बजाई, धोनी का रिएक्शन और गंभीर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

हैरी ब्रूक के कैच को बताया फेवरेट

मैच के बाद अक्षर पटेल ने विल जैक्स के कैच को अपना फेवरेट नहीं बताया है. पटेल ने हैरी ब्रूक के कैच को अपना फेवरेट कैच बताया है. अक्षर ने पांचवें ओवर में पहला कैच पकड़ा, जब वह पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे.  बुमराह ने पेस बदलकर हैरी ब्रूक को धोखा दिया, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ने अपना शॉट गलत मारा. गेंद हवा में ऊंची गई और 5.4 सेकंड तक वहीं रही,  अक्षर  दौड़कर पीछे भागे और आंखें गेंद पर टिकाई रखी,  फिर उन्होंने डाइव लगाकर कैच पूरा किया. अक्षर ने इस कैच को सबसे मुश्किल कैच बताया है. 
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Nitish Kumar Latest News: नीतीश को BJP ने हाइजैक किया? | Bihar News
Topics mentioned in this article