Australia Vs Oman, T20 World Cup 2026: कप्तान मिचेल मार्श ने अर्धशतक लगाया. मार्श 33 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले ओमान की टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने बिखर गई. शून्य के स्कोर पर पहला विकेट खोने वाली ओमान ने लगातार विकेट खोए और पूरी टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई. ओमान के लिए वसीम अली शीर्ष स्कोरर रहे। वसीम ने 33 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली. इसके अलावा, कप्तान जतिंदर सिंह ने 17, हम्माद मिर्जा ने 16 और करण सोनावाले ने 12 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दो अंक में प्रवेश नहीं कर पाया. (Scorecard)
ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा एक बार फिर श्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे. दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 3.2 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में प्रभावहीन रहे ग्लेन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए. जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. मार्कस स्टॉयनिस और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिए.
एडम जांपा प्लेयर ऑफ द मैच रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह जीत विश्व कप में उसके सफर की समाप्ति के साथ आई है. 2021 की चैंपियन टीम ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारकर सुपर-8 से बाहर हो चुकी है.
ओमान का विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम अपने सभी 4 मैच हारी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले ओमान के कप्तान ने जीत का दावा किया था, जो संभावना के मुताबिक गलत साबित हुआ. इस मैच के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज समाप्त हो गया. 21 फरवरी से सुपर-8 के मैच खेले जाएंगे.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट और एडम जम्पा.
ओमानः जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, करण सोनावले, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), जितेन रामानंदी, जय ओडेद्रा, शकील अहमद और शफीक जान.














