ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूशिया में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Advertisement
Read Time: 12 mins

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बहार डाली गई धीमी गति की गेंद| पॉइंट की दिशा में खेला उसे और गैप से एक रन हासिल किया है| 114/2 भारत|

9.5 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं स्काई!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

9.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को अंदर रखकर आप रोहित को छोटी गेंद नहीं डाल सकते हैं| पुल किया, फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया और चार रन हासिल कर लिया|

9.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|

9.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|

9.1 ओवर (4 रन) चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| शॉर्ट बॉल थी, ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई थी| पुल किया, शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया है|

8.5 ओवर (1 रन) ऑन साइड पर इस गेंद को खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.4 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे| डीप में फील्डर ने गेंद पर डाईव लगाई लेकिन उसे रोक नहीं पाए| इसी के साथ भारत का 100 रन बोर्ड पर लग गया है|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ हासिल हो पायेगा| इस बार कवर्स की ओर एक रन के लिए है|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ स्काई ने खोला अपना खाता| पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन मिला|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! लेग स्पिन डाली गई गेंद| रोहित ने लेग साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

स्काई अब बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर आये हैं...

7.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट जोश हेजलवुड बोल्ड मार्कस स्टोइनिस| 87 रनों की बड़ी साझेदारी का हुआ अंत| ऋषभ पंत 15 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस का पहला शिकार बन गए| लीडिंग एज ने यहाँ पर काम कर दिया है| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे हैं पन्त| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक करने गए| थोड़ा लेट हुए और लीडिंग एज लग गया| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में खिल गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 93/2 भारत|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

7.4 ओवर (6 रन) एक और छक्का!!! वाओ रोहित यु ब्यूटी!! इनसाइड आउट ओवर कवर!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए|

7.3 ओवर (6 रन) छक्का! पुल शॉट के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट इसी बल्लेबाज़ के पास है दोस्तों| पहले से ही अपने आप को छोटी गेंद के लिए सेट कर लिया| झुके और बनाकर इसे पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ जहाँ से फ्लैट सिक्स हासिल हुआ है|

7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ज़बरदस्त शॉट!! सोचा समझा प्रहार| क़दमों का इस्तेमाल किया| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|

7.1 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| मार्कस की पहली गेंद को हिटमैन ने सम्मान दिया है|

मार्कस स्टोइनिस को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 16 रनों वाले ओवर की हुई समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद पर आगे आकर रोहित ने लेग साइड की तरफ शॉट खेला| डीप से एक रन हासिल किया है| 76/1 भारत|

6.5 ओवर (6 रन) छक्का!! वाओ रोहित यु ब्यूटी!!!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|

6.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

6.3 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद रोहित के लिए| समझदारी के साथ उसे ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

6.2 ओवर (1 रन) गुगली गेंद!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|

6.1 ओवर (6 रन) छक्का!! बड़े शॉट के साथ जम्पा का स्वागत किया है| डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किया है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 के बाद 60/1 भारत|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इस बार पन्त के बल्ले से आया एक बड़ा शॉट जो उन्हें काफी आत्म विश्वास प्रदान करेगा| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

5.4 ओवर (1 रन) एक और बार जोर से शॉट लगाने गए| शेप होल्ड नहीं कर पाए| मिस टाइम शॉट लगा| स्क्वायर लेग की दिशा में गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हो पाया|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल से काम चलाया है यहाँ पर| इस बार हर्द्ब लेंथ गेंद पर पन्त ने पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|

5.2 ओवर (0 रन) ओह, बाल-बाल बचे पन्त| इया बार हार्ड लेंथ गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए| उछाल और गति से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर पॉइंट फील्डर के काफी आगे गिर गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

5.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया रन!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन और उछाल से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Assembly Elections 2024 Exit Poll: NDTV Poll Of Polls से समझिए हरियाणा के एग्जिट पोल का सार