Ashwin on Virat Kohli: रविचंद्रन अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि वे आईपीएल 2026 में के 2016 के अपने रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन को दोहरा सकते हैं. उनका 2016 का सीज़न IPL के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन माना जाता है. उस सीज़न में कोहली ने 4 शतक लगाते हुए कुल 973 रन बनाए थे.अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि "इस सीज़न में कोहली अपनी बल्लेबाज़ी का पूरा आनंद लेंगे और काफी शांत महसूस करेंगे, क्योंकि पिछले साल उन्होंने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था."
Photo Credit: BCCI
कोहली आईपीएल 2026 के अपने परफॉर्मेंस को दोहराने में सफल रहेंगे
अश्विन ने आगे कहा, "विराट कोहली इस समय पूरी तरह से शांति और परमआनंद की स्थिति में हैं. उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है, कई टूर्नामेंट जीते हैं, और अब उन्होंने IPL भी जीत लिया है. अब वह बस एक और 50-ओवर वाला वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. अब वह पूरी आज़ादी के साथ खेल सकते हैं".
अश्विन ने माना कि भले ही उम्र का फैक्टर रहेगा, लेकिन अगर कोहली आने वाले सीज़न में खुले दिमाग से खेलते हैं, तो वे 2016 के अपने आंकड़ों को दोहरा सकते हैं.
अश्विन ने कहा, "अगर वे खुले दिमाग से खेलते हैं, तो वे IPL 2016 की तरह बैटिंग कर सकते हैं. उम्र का फैक्टर तो है ही. वे निश्चित रूप से इसे दोहरा सकते हैं. अगर वे कहते हैं, 'बॉस, मैं बस खुलकर खेलूंगा और मज़े करूंगा'. भले ही वे 170 के स्ट्राइक रेट से 300 रन ही बनाएं, तो भी RCB का काम हो जाएगा."
बता दें कि आईपीएल 2025 में, विराट ने 15 पारियों में 54.75 की औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए, जिसमें उनके नाम आठ हाफ-सेंचुरी थीं. वे टीम के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और कुल मिलाकर तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.














