T20 World Cup 2026: जस्टिस मिल गया..पाजी हंस भी लिया करो...अर्शदीप सिंह ने गंभीर और संजू के साथ viral रील्स बनाकर लूटी महफिल

Arshdeep Singh teases Gautam Gambhir: भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Arshdeep's reels go viral after T20 World Cup win:

Arshdeep Singh's reels viral : अर्शदीप सिंह अपने वायरल रील्स के लिए जाने जाते हैं ऐसे में जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता तो भारती गेंदबाज ने इस बार संजू सैमसन और कोच गौतम गंभीर के साथ रील्स बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. रील्स को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. अर्शदीप की सबसे पहली और धमाकेदार रील संजू सैमसन  के साथ बनाया जिसमें उन्होंने कहा, 'पाजी, जस्टिस मिल गया! बता दें कि संजू को लेकर सोशल मीडिया पर सालों से चल रहे 'Justice for Sanju Samson कैंपेन चलता रहा है. ऐसे में जब फाइनल में भारत को जीत मिली तो सैमसन के साथ अर्शदीप सिंह ने इसी तर्ज पर रील्स बनाकर फैन्स का दिल जीत लिया. 

वहीं, दूसरी ओर अर्शदीप ने गौतम गंभीर के साथ भी रील्स बनाया जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इस रील्स में उन्होंने कोच गौतम गंभीर को कैमरे  में कैद किया और कहा, पाजी कभी हंस भी लिया करो..सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup Final 2026: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजी

मैच की बात करें तो भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. 

Advertisement

भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Tehran पर बड़ा हमला, क्या Acid Rain से तबाह हो जाएगा ईरान? डर से कांपे लोग!