Gautam Gambhir Attend Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी समारोह आज मुंबई में हुई. इस शादी में उद्योग जगत से लेकर खेल और फिल्मी सितारे ने शिरकत की. इस बीच एक तस्वीर सामने आई जिसमे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी पत्नी संग शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे.
अर्जुन की शादी एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक के साथ हो रही है. अर्जुन और सानिया को अपना आशीर्वाद देने के लिए भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर समारोह में पहुंचे. शादी समारोह में पहुंचने वाले प्रमुख नामों में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़, महान लेग-स्पिनर अनिल कुंबले, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद शामिल रहे.
अर्जुन की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक रस्मों और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुईं. मुंबई में मेहंदी और संगीत फंक्शन समेत शादी से पहले के इवेंट हुए, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर शामिल हुए थे. कपल ने अगस्त 2025 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे. अर्जुन अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं. वह गोवा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बाद अगले सीजन से पहले वह एलएसजी से जुड़ चुके हैं.
अर्जुन की मंगेतर, सानिया, मुंबई की एक एंटरप्रेन्योर हैं जो एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं. वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं. उन्होंने पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और वे एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपने काम करती हैं.














