LSG vs KKR IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी आउट या नॉट आउट? अंपायर ने दिया ऑब्स्ट्रक्टिंग द फ़ील्ड, फैसले से मचा बवाल

Angkrish Raghuvanshi Obstructing the field: इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्ड में बाधा पहुंचने के लिए आउट दिया गया. थर्ड अंपायर के इस फैसले पर बवाल हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Angkrish Raghuvanshi out Obstructing the field

Angkrish Raghuvanshi Obstructing the field: इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ  सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फ़ील्ड आउट दिए जाने पर बवाल मच गया है. अंगकृष रघुवंशी इस फैसले से काफी नाखुश नजर आए. पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अंपायर से बहस की. वहीं बाउंड्री लाइन पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर चौथे अंपायर के साथ बात करते दिखे. अंगकृष खुद भी इस फैसले से नाखुश नजर आए. 

दरअसल, मैच का पांचवां ओवर फेंकने प्रिंस यादव आए थे. इस ओवर की आखिरी गेंद को अंगकृष ने मिड ऑन की ओर खेला. वह सिंगल लेना चाहते थे और आधी पिच तक आ गए थे, लेकिन नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेजा. इसी दौरान मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर की ओर थ्रो किया, जो रघुवंशी को लगा. 

लखनऊ ने इसके बाद अपील की और माना कि रघुवंशी जानबूझकर गेंद के रास्ते में आए. मैदानी अंपायर ने इसे थर्ड अंपायर की ओर भेजा. थर्ड अंपायर ने अलग-अलग रिप्ले देखने के बाद यह माना कि रघुवंशी  ने अपनी लाइन बदली और गेंद की लाइन में आए और उन्हें आउट दे दिया. रघुवंशी इस फैसले से काफी नाराज दिखे. उन्होंने डगआउट जाने के दौरान अपना हेलमेट और बैट फेंक दिया. 

रिप्ले में दिखा कि जब कैमरून ग्रीन ने रघुवंशी को लौटाया, तो उन्होंने अपनी लाइन बदली. इस दौरान उनकी नजरें फील्डर की तरफ थी. आखिरी में उन्होंने डाइव लगाई ताकि क्रीज में वापस जा सके. लेकिन गेंद उन्हें जाकर लगी. टीवी अंपायर ने माना कि रघुवंशी गेंद को देख रहे थे और फिर लौटने के क्रम में उन्होंने अपनी दिशा बदल ली थी. 

Advertisement

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फ़ील्ड होने वाले चौथे खिलाड़ी

अंगकृष आईपीएल में फील्ड में बांधा पहुंचाने के लिए आउट दिए जाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. सबसे पहले यूसुफ पठान 2013 में इस तरीके से आउट दिए गए थे. इसके बाद 2019 में अमित मिश्रा को आउट दिया गया था. जबकि 2024 में रवींद्र जडेजा इस तरह से आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी थे.

IPL में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फ़ील्ड आउट होने वाले बैट्समैन

  • 72(44) - यूसुफ पठान (KKR) बनाम PWI, रांची, 2013
  • 1(2) - अमित मिश्रा (DD) बनाम SRH, विजाग, 2019
  • 5(6) - रवींद्र जडेजा (CSK) बनाम RR, चेन्नई, 2024
  • 9(8) - अंगकृष रघुवंशी (KKR) बनाम LSG, लखनऊ, 2026*

यह भी पढ़ें: CSK Play off Equation: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली 5वीं हार, अब कैसे करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

Advertisement

यह भी पढ़ें: CSK vs GT: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, 19 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय, धोनी-रैना सब छूटे पीछे

Featured Video Of The Day
Adani Foundation Project Badrwas: Shivpuri में अदाणी फाउंडेशन का महिलाओं के लिए बड़ा कदम