Ind vs Pak: फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा एक ही रहेगा- अमित शाह

भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में 61 रनों से हरा दिया है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम हर समय ड्राइविंग सीट पर नजर आई. पाकिस्तान पर भारत की इस जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई दी है. साथ ही पाकिस्तान पर तंज भी कसा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पाकिस्तान पर भारत की जीत पर अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई दी है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात देकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की है.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए जीत को हमेशा एक जैसा रहने वाला परिणाम बताया है.
  • केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों के जुनून, अनुशासन को इस जीत का कारण बताया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ind Vs Pak T-20 WC: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी. टीम इंडिया की जीत पर देशवासियों ने बधाई दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा.

अमित शाह ने कहा, “टीम इंडिया ने शानदार खेला है. फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पूरी टीम को बधाई!”

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस बेहतरीन जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. आपके जुनून, अनुशासन और टीमवर्क ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है. यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है.

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के नेता महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह अद्भुत, शानदार... ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला था. हमारी भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत के लिए देशवासियों और विशेषकर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई.

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (भाजपा, महिला मोर्चा) दर्शना सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक और शानदार जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब तिरंगा दिल में हो तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है. यह जीत टीम इंडिया के अदम्य साहस, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अटूट टीम स्पिरिट का सशक्त प्रतीक है. मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा पूरे देश के आत्मविश्वास और एकता को दर्शाता है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें - ईशान का बल्ला, स्पिनर्स की फिरकी... PAK के खिलाफ भारत की महाजीत की ये रहीं 5 वजहें

Advertisement

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: भारतीय धुरंधरों का जोरदार वार, कोलंबो में पाकिस्तान तार-तार | Breaking News
Topics mentioned in this article