IPL 2025 के प्लेऑफ में कौन सी पहुंचेंगी चार टीमें? अंबाती रायडू से लेकर बाउचर तक, 8 दिग्गजों ने की भविष्यवाणी

IPL 2025 Playoffs Predictions: अंबाती रायडू से लेकर मार्क बाउचर तक, दुनिया के इन आठ दिग्गजों ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी. उसको लेकर भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ambati Rayudu

IPL 2025 Playoffs Predictions: आईपीएल 2025 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट के 42 मुकाबले बीत जाने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम अपने आठ मुकाबलों में छह जीत के बाद 12 (+1.104) अंक लेकर अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है. जीटी के बाद टॉप की अन्य टीमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस है. खबर लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम भी 12-12 अंक हैं. मगर रन रेट में पीछे होने की वजह से दिल्ली की टीम दूसरे, जबकि बेंगलुरु की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है. चौथे स्थान पर 10 अंकों के साथ मुंबई की टीम का नाम आता है. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में भी 10-10 अंक मौजूद हैं. मगर मुंबई की टीम रन रेट के आधार पर इन दोनों टीमों से आगे है. ऐसे में चौथे स्थान पर फिलहाल उसका कब्जा है. 

खैर लीग चरण के अभी 42 मुकाबले ही समाप्त हुए हैं. अभी भी 28 मुकाबले खेले जाने शेष हैं. ऐसे में टॉप चार के आंकड़ों में बदलाव की अभी काफी गुंजाइश है. मगर उससे पहले ही देश दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने प्लेऑफ को लेकर अपनी चार टीमों का ऐलान कर दिया है, जो कुछ इस प्रकार है- 

अनिल कुंबले: गुजरात टाइटंस,  दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स/रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.

एरोन फिंच: गुजरात टाइटंस,  दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स. 

अंबाती रायडू: गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस. 

मार्क बाउचर: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस. 

संजय बांगर: दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस/मुंबई इंडियंस.

पीयूष चावला:  गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस.

प्रज्ञान ओझा: गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.

मोहम्मद कैफ: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स.

बता दें लीग चरण के समापन के बाद प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे. प्लेऑफ का पहला मुकाबला 20 मई, दूसरा 21 मई और तीसरा 23 मई को खेला जाएगा. प्लेऑफ के मुकाबले समाप्त होने के बाद 25 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें- 'अगर आईपीएल टीम...', साथ में हुआ IPL और PSL तो किसे छोड़ेंगे मोहम्मद आमिर, जवाब से मची हलचल

Featured Video Of The Day
BJP Breaking News: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए Nitin Naveen | Bihar | Top News
Topics mentioned in this article