'शहीद कर दिया', पाकिस्तानी हमले से तिलमिलाया अफगान क्रिकेटर, भारत से मांगी मदद, भावुक कर देगा मैसेज

अल्लाह गजनफर पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले का आलोचना की है. उनका कहना है कि वहां के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. अब उन्होंने उस जगह को भी निशाना बना लिया. उन्होंने वहां के लोगों को शहीद कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अल्लाह गजनफर ने भारत से लगाई मदद की गुहार

हाल ही में पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान की राजधानी में स्थित एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया है. जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई है. यहीं नहीं 250 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए हैं. जिसके बाद पूरी दुनिया में पाक सेना की आलोचना हो रही है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी नाराज हैं. आईपीएल के लिए भारत दौरे पर आए युवा क्रिकेटर अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) ने भी अपना विचार साझा किया है. उन्होंने न्यूज 18 के साथ बातचीत करते हुए दुख प्रकट किया है और पाकिस्तान की नीच हरकत की आलोचना की है. 

गजनफर का बयान 

गजनफर ने कहा, 'वहां के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. अब उन्होंने उस जगह को भी निशाना बना लिया. उन्होंने वहां के लोगों को शहीद कर दिया है. अफगानिस्तान के लोगों को यह मंजूर नहीं है.'

गजनफर ने पाक सेना की मकसद पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे क्या साबित करना चाहते हैं. वे आते हैं और आम लोगों को अपना निशाना बनाते हैं. हम इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं. अफगानिस्तान इसे स्वीकार नहीं कर सकता है.

गजनफर ने दी चेतावनी 

गजनफर ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अफगानिस्तान के इतिहास से हर कोई भलीभांति वाकिफ है. अगर वह इतिहास को दोहराता है, तो पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा.'

Advertisement

भारत से मदद की लगाई गुहार 

गजनफर ने आखिर में कहा कि भारत अफगानिस्तान का 'घनिष्ठ मित्र' है. यही नहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर अफगानिस्तान की मदद का गुहार भी लगाया है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मिलकर काम करने की जरूरत है. क्योंकि जारी संघर्ष किसी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है.

उन्होंने कहा, 'भारत हमारा घनिष्ठ मित्र है. हम उनसे जुड़ना चाहते हैं. इन मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं. ताकि ऐसी घटनाएं न हों. अन्य देशों से भी हमारी यही गुजारिश है. यह आवाम के लिए ठीक नहीं है. इस समय दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है और यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा', पत्रकार ने ऐसा क्या पुछा? जिससे 25.20 करोड़ी स्टार का ठनक गया माथा


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से टेंशन में Muslim देश! | Mojtaba Khamenei | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article