सीएसके को मिली लगातार तीसरी हार से परेशान हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, इसे बताया हार का जिम्मेदार

IPL2 026, CSK vs RCB: हार की हैट्रिक के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ काफी हैरान हैं और हार का कारण बताते हुए बड़ा बयान दे दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ruturaj Gaikwad on The Cause of Defeat vs RCB

Ruturaj Gaikwad on  7th successive loss as CSK captain: सीएसके को 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ 43 रन से जीत दर्ज की. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि अगर टीम ने विराट कोहली का शुरुआती कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख उनकी टीम के पक्ष में रहता.रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए. इसके जवाब में सीएसके 19.4 ओवरों में महज 207 रन पर सिमट गई.

हार की हैट्रिक के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद भी हैरान था. सरफराज, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन और कुछ हद तक शिवम दुबे ने शानदार लड़ाई लड़ी. मैं टॉप ऑर्डर में और बेहतर योगदान दे सकता था, शायद हम लक्ष्य हासिल भी कर लेते.

विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, उन्होंने फिल सॉल्ट के साथ 37 रन जुटाए.इस बीच सीएसके ने उनका कैच भी छोड़ा। खलील अहमद पारी का तीसरा ओवर डालने उतरे. तीसरी गेंद पर कोहली ने बड़ा प्रहार किया, लेकिन गेंद ऊंची उठ गई. शिवम दुबे मिड ऑन पर खड़े थे. वह गेंद के नीचे थे. यह कैच आसान था, लेकिन इसे लपक नहीं सके.

फील्डिंग में मौके गंवाने पर गायकवाड़ ने कहा, "अगर हमने विराट कोहली का शुरुआती कैच ले लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में आ सकता था, लेकिन 13-14वें ओवर तक मैच हमारे हाथ में ही था, वहीं से मोमेंटम बदल गया."

Advertisement

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु की जीत ने प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, CSK पर मंडाराया खतरा, जानें टॉप 4 टीमें

ये भी देखें- Video: जिसके लिए कभी स्वागत में झुकाया था सिर, अब उस सरफराज खान की पारी देख खुश हुए विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue In Iran: ईरान का दावा – Operation Fail! Donald Trump बोले Mission Successful