Afghanistan vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने 7 विकेट से दर्ज की बड़ी जीत

Afghanistan vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अहम मैच में अफगानिस्तान ने 7 विकेट से दर्ज की बड़ी जीत.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
AFG vs SL, ODI World Cup 2023: श्रीलंका vs अफगानिस्तान के बीच अहम मैच खेला जा रहा है

Afghanistan vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इससे पहले अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप मुकाबले में सोमवार को यहां श्रीलंका को 241 रन पर आउट किया. श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. कप्तान कुसाल मेंडिस ने 39 जबकि सदीरा समरविक्रम ने 36 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान की तरफ से फजलहक फारूकी ने चार जबकि मुजीब उर रहमान ने दो विकेट चटकाए. (SCORECARD)

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में हो रहा है. श्रीलंका के लिए यह मैच काफी अहम है. सेमीफाइनल की रेस में पहुंचने के लिए श्रीलंका को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. दूसरी ओर अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया है और दो बड़ी टीमों को हराने में सफल रही है. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल की है. ऐसे में अफगानिस्तान से श्रीलंका को बचकर रहना होगा. 

अफगानिस्तान (प्लेइंग XI):

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

श्रीलंका (प्लेइंग XI):

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

Advertisement

LIVE Updates: Afghanistan vs Sri Lanka, Live Score | AFG vs SL Live, Straight from (Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune ):



Featured Video Of The Day
Iran Israel War | India पर पाक पैनेलिस्ट ने उगला जहर, बिट्टा ने खटिया खड़ी कर दी! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article