14.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
14.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| लेग बाई के रूप में एक रन आ गया है|
14.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया है| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
14.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! कड़क पुल शॉट, पीछे फील्डर था लेकिन उससे काफी दूर रहकर सीमा रेखा के पार निकल गई बॉल| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ और छह रन बटोरा| इस मोमेंटम को आगे लेकर जाना चाहेंगे दोनों बल्लेबाज़|
14.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! शॉर्ट पिच गेंद| बल्लेबाज़ उसे परख नहीं सके| हेलमेट को लगकर कीपर की तरफ हवा में गई| जबतक पन्त उसे फील्ड करते तब तक बल्लेबाजों ने भागकर एक रन चुरा लिया है|
14.1 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
13.6 ओवर (1 रन) ऑफ़ ड्राइव और सिंगल हासिल हो जाएगा| अब 36 गेंदों पर 91 रनों की दरकार है| ऊपर से टर्न हुई गेंद को नबी ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया और डीप से एक रन हासिल किया है|
13.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.4 ओवर (1 रन) इस बार टर्न होकर बाहर की तरफ गई गेंद| कट शॉट पॉइंट बाउंड्री की तरफ लगाया और डीप से एक रन हासिल हुआ|
13.3 ओवर (1 रन) सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया|
13.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
13.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए डीप से एक रन हासिल किया|
12.6 ओवर (0 रन) ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई| एक अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा देखने को मिला है| 42 गेंद पर 98 रन की दरकार है|
12.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
12.4 ओवर (0 रन) इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
12.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
12.2 ओवर (6 रन) छक्का! ये बॉल तो लेग साइड की तरफ सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
12.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
12.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
11.4 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
11.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
11.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
मोहम्मद नबी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड रवींद्र जडेजा| एक और विकेट का पतन हुआ| अफगानिस्तान की आधी टीम अब पवेलियन की तरफ लौट गई है| अजमतुल्लाह ओमरज़ाई 26 के स्कोर पर वापिस लौट गए हैं| जड्डू के खाते में गई बड़ी सफलता| विकेट लाइन से टर्न होकर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ उसपर आड़े बल्ले से शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ, हवा में खिल गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 71/5 अफगानिस्तान|
10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
10.5 ओवर (4 रन) चौका!! लेग बाई के रूप में रन आता हुआ!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
10.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.3 ओवर (0 रन) बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
नजीबुल्लाह जादरान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
10.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ऋषभ पंत बोल्ड कुलदीप यादव| ड्रिंक्स ब्रेक के बाद भारत को मिला ब्रेक थ्रू| कुलदीप यादव ने 44 रनों की बहुमूल्य साझेदारी का अंत कर दिया| गुलबदीन नैब 17 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की फुल गेंद| बल्लेबाज़ को अपनी फ्लाईट से चकमा दे दिया| गुलबदीन उसपर सामने की तरफ शॉट लगाने गए| वहां से टर्न हुई और दूर से ही खेल बैठे इस वजह से बल्ले का आउट साइड एज लेकर पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई गेंद| पन्त ने उस कैच का कॉल किया और पॉइंट की तरफ जाते हुए उसे लपक लिया| 67/4 अफगानिस्तान, लक्ष्य से 115 रन दूर|
10.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन से टर्न होकर बाहर गई गेंद| अजमतुल्लाह ने उसे सामने की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जिसे फील्ड किया गया| एक ही रन का मौका बन पाया|
14.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|