जिन्होंने रमजान में घर, स्कूल-अस्पतालों को निशाना बनाया... राशिद खान ने काबुल हमले पर पाकिस्तान को दिया 'शाप'

Rashid Khan on Pakistan Air-Strike on Kabul: पाकिस्तान की ताजा एयरस्ट्राइक में काबुल स्थित एक ड्रग रीहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 लोग घायल हुए हैं. अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने इस घटना पर दुख जताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rashid Khan on Pakistan Air-Strike on Kabul:

Rashid Khan on Pakistan Air-Strike on Kabul: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की ताजा एयरस्ट्राइक में काबुल स्थित एक ड्रग रीहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 लोग घायल हुए हैं. हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसके हमलों में किसी भी नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि काबुल के पुलिस जिला 9 में स्थित एक नशामुक्ति केंद्र पर हमला किया गया, जिससे अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों में अधिकतर वे मरीज हैं, जो इलाज के लिए भर्ती थे.

अफगान क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा, 'काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम नागरिकों के हताहत होने की ताजा रिपोर्टों से मुझे गहरा दुख हुआ है. आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना चाहे जान-बूझकर किया गया हो या गलती से एक युद्ध अपराध है.

इंसानी जानों के प्रति इस तरह की घोर उपेक्षा, खासकर रमज़ान के पवित्र महीने में, बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है. इससे केवल फूट और नफ़रत ही बढ़ेगी. मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से अपील करता हूं कि वो इस ताजा अत्याचार की गहन जांच करें और इसके दोषियों को जवाबदेह ठहराएं. इस मुश्किल घड़ी में मैं अपने अफ़ग़ान लोगों के साथ खड़ा हूं. हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के रूप में फिर से उठ खड़े होंगे. हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं. इंशाअल्लाह!

Advertisement

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी घटना पर दुख जताते हुए पोस्ट में लिखा, आज रात काबुल के एक अस्पताल में उम्मीद की लौ बुझ गई. इलाज के लिए आए युवा पुरुषों को पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा की गई बमबारी में मार डाला गया. दरवाज़े पर खड़ी माताएं अपने बेटों के नाम पुकारती रहीं. रमज़ान की 28वीं रात को, उनकी ज़िंदगी असमय ही छीन ली गई.

Advertisement

अफगान सरकार का बयान

अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाया है. उनके अनुसार, इस हमले में इलाज करा रहे कई लोगों की मौत और चोटें हुई हैं. उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया.

पाकिस्तान का पक्ष

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारार ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल और पूर्वी प्रांत नंगरहार में कुछ सैन्य ठिकानों पर “सटीक हवाई हमले” किए हैं. उनका कहना है कि इन हमलों में उन जगहों को निशाना बनाया गया, जहां तकनीकी सहायता और हथियारों के भंडारण से जुड़े ढांचे मौजूद थे. पाकिस्तान का दावा है कि इन स्थानों का इस्तेमाल कुछ आतंकी समूहों को सहायता देने के लिए किया जा रहा था.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Strait Of Hormuz | LPG | हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी...
Topics mentioned in this article