World record: आदिल रशीद का धमाका, हारिस रऊफ का रिकॉर्ड हुआ स्वाहा, बन गए दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

Adil Rashid Created World Record In T20 International Cricket: आदिल रशीद ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर नेशन टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Adil Rashid

Adil Rashid Created World Record In T20 International Cricket: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर नेशन टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. रशीद से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) के नाम दर्ज था. जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 विकेट चटकाए हैं. मगर आज (11 फरवरी 2026) वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो विकेट चटकाते हुए राशिद ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 37 वर्षीय राशिद के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 41 टी20 इंटरनेशनल विकेट हैं. 

T20I क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के चुनिंदा गेंदबाज 

41 विकेट - आदिल राशिद - बनाम वेस्टइंडीज
40 विकेट - हारिस रऊफ - बनाम न्यूजीलैंड
38 विकेट - टिम साउथी - बनाम पाकिस्तान
35 विकेट - शाहीन अफरीदी - बनाम न्यूजीलैंड

आज के मुकाबले में राशिद का प्रदर्शन 

बात करें आज के मुकाबले में आदिल राशिद के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी टीम की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 4.00 की इकॉनमी से 16 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार रॉस्टन चेज (34) और रोवमन पॉवेल (14) बने. 

आदिल राशिद का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

37 वर्षीय आदिल राशिद ने खबर लिखे जाने तक कुल 139 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 132 पारियों में 23.66 की औसत से 152 सफलता हाथ लगी है. राशिद के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बार चार विकेट चटकाने का कारनामा है. 

400 टी20 विकेट हासिल करने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बने राशिद

यही नहीं आदिल राशिद टी20 फॉर्मेट में 400 विकेट चटकाने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि केवल क्रिस जॉर्डन के नाम दर्ज थी. जिन्होंने 446 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: पिछले 5 मैचों में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? टीम इंडिया के लिए टेंशन बने ये 3 खिलाड़ी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case में 200 करोड़ के मालिक की मौत, Tantrik Kamaruddin का खौफनाक
Topics mentioned in this article