साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने दिया जोशीला भाषण, देखकर गंभीर भी चौंके, दिया ऐसा रिएक्शन

Video of Abhishek Sharma's Motivational Team Talk: अभिषेक शर्मा भले ही लगातार तीन बार डक पर आउट हुए हों, लेकिन उनकी जोश भरी बातचीत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज से पहले इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के चेहरे पर मुस्कान ला दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Abhishek Sharma Viral video

Abhishek Sharma's Motivational Team Talk : टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच में 0 पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा को लेकर काफी बातें हो रही है. अभिषेक को इलेवन से बाहर रखने को लेकर भी बात की जा रही है लेकिन टीम मैनेजमेंट अभिषेक को लगातार सपोर्ट कर रहा है. इसका ताजा उदाहराण भारतीय ड्रेसिंग रूम से देखने को मिला, जब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के सामने अभिषेक शर्मा ने जोशीला भाषण दिया जिसे देखकर कोच गौतम गंभीर भी जोश में आ गए. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. गौतम जो हमेशा गंभीर रहते हैं, वह भी अभिषेक शर्मा के जोश को देखकर खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाए हैं. 

अभिषेक ने फिर अपनी स्पीच 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल ..सच्चा भगवान हमेशा रहेगा का नारा लगाकर खत्म की. उनके एनर्जेटिक साइन-ऑफ पर उनके टीम के साथी भी वैसे ही एनर्जेटिक तरीके से चिल्लाने लगे, जबकि हेड कोच गौतम गंभीर भी हंस पड़े. बता दें कि सुपर 8 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला करने वाली है, इस मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र में भारतीय खिलाड़ी पूरे जोश में नजर आए हैं. अभिषेक शर्मा के जोशीले भाषण ने खिलाड़ियों में जोश भर दिया है. 

अभिषेक शर्मा पर रहेगी नजर

दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अबतक अपने बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं, उम्मीद है कि सुपर 8 में अभिषेक अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे और गेंदबाजों की उसी तरह से धुनाई करेंगे जिसके लिए वो जाने जाते हैं. 

बता दें कि इसके अलावा अभिषेक ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अपनी मानसिकता पर बात की और कहा, "मैं बस अपनी बैटिंग का मज़ा लेता हूं, "मैंने 2 साल पहले प्रेशर लेना बंद कर दिया क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि प्रोसेस मेरे हाथ में है. प्रैक्टिस और ट्रेनिंग ही वो चीज़ें हैं जिन्हें मैं कंट्रोल कर सकता हूं, और मैं उसी पर फोकस करता हूं.,  मुझे इसमें मज़ा आता है, इसलिए ऐसा कोई प्रेशर नहीं है."

Featured Video Of The Day
Shankaracharya POCSO Controversy: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR पर क्या बोले अयोध्या के संत?
Topics mentioned in this article