T20 World Cup 2026: कोच गंभीर और कप्तान सूर्या की रणनीति का कमाल, जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत में मिले ये 3 पॉजिटिव फैक्टर

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026: भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रनों का ऐसा अंबार खड़ा किया कि वर्ल्ड कप का इतिहास ही बदल गया और भारत ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir and Suryakumar Yadav IND vs ZIM;T20 World Cup 2026 Super Eight

IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Super Eight: चेपॉक में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया को मिली 72 रनों की जीत सिर्फ दो अंक बटोरने का जरिया नहीं थी, बल्कि यह टीम इंडिया के उस खोए हुए आत्मविश्वास को पाने की थी जो सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रख सके. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद जब हर तरफ से आलोचनाओं के तीर चल रहे थे उस बीच भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर उतरकर रनों का ऐसा अंबार खड़ा किया कि वर्ल्ड कप का इतिहास ही बदल गया और भारत ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना डाला.  भारतीय पारी में कुल 14 छक्को ने साफ कर दिया कि भारतीय टीम अब 'डिफेंसिव' नहीं, बल्कि 'अटैक' मोड में आ चुकी है.

इस जीत ने ना सिर्फ सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है, बल्कि टीम को वो तीन बड़े विधवंसक खिलाड़ियों को वापस अपने लय को पाने का मौका भी दिया है जो आगे वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली अहम मुकाबले में भारत का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बनेंगे.

3 सबसे बड़े 'गेम चेंजर' खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा-पावरप्ले का निडर बल्लेबाज

भारत को पिछले कुछ समय से पावरप्ले में जिस निडर बल्लेबाजी की तलाश थी, वह अभिषेक शर्मा के रूप में पूरी होती दिख रही है. संजू सैमसन के साथ मिलकर उन्होंने महज 3.4 ओवर में 48 रन कूटकर टीम को जो 'फ्लाईंग स्टार्ट' दिया, उसने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया. अभिषेक ने 30 गेंदों में 55 रन (4 चौके, 4 छक्के) बनाकर यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं. उनका फॉर्म में आना भारत के लिए सबसे बड़ी राहत है.

तिलक वर्मा: मिडिल ऑर्डर का 'फायर' 

भारतीय टीम ने जब 15वें ओवर तक 172 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे तब तिलक वर्मा क्रीज पर आए. उन्होंने आते ही जिस तरह से जिम्बाब्वे के आक्रमण पर धावा बोला, वह अद्भुत था. तिलक ने महज 16 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी ने दिखाया कि वह ना सिर्फ पारी को संभाल सकते हैं, बल्कि अंत में रनों की गति को रॉकेट की रफ़्तार भी दे सकते हैं. तिलक का यह 'इम्पैक्ट' भारत को मध्यक्रम में मजबूती देगा.

हार्दिक पांड्या: फिनिशर 'अवतार' 

हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माना जाता है. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर सिर्फ 31 गेंदों में 84 रनों की नाबाद साझेदारी की. हार्दिक ने 23 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 256 के पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचाया. हार्दिक का लय में होना और दबाव में ऐसी पारियां खेलना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा 'एक्स-फैक्टर' है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon: Ashutosh Brahmachari Vs Shankaracharya, किसके सबूत में दम?