अभिषेक शर्मा लग रहा है अपनी पिछली गलतियों से सबक नहीं ले रहे हैं. विपक्षी टीमें लगातार उन्हें ऑफ स्पिनरों के सामने फंसा रही हैं और वह आसानी से उनके चंगुल में आ भी जा रहे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला आज (पांच मार्च) भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेला जा रहा है. जहां क्रिकेट प्रेमियों को उनसे एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह पारी का आगाज करते हुए महज नौ रन पर ही पवेलियन चलते बने. दिलचस्प बात ये रही कि इस बार भी उन्हें ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने अपने जाल में फंसाया है. पारी का दूसरा ओवर लेकर मैदान में आए जैक्स ने छठवीं गेंद उनके पैरों को निशाना बनाकर डाला था. जहां उन्होंने लांग ऑन की दिशा में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया. मगर वह नाकामयाब रहे और गेंद मिडविकेट की दिशा में उछल गई. यहां तैनात फिल सॉल्ट ने कोई गलती नहीं की और शानदार तरीके से कैच को लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं अभिषेक
जारी टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी. मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई उनकी अर्धशतकीय पारी को छोड़ दिया जाए तो उन्होंने अन्य मौकों पर टीम को निराश ही किया है. उनके फ्लॉप प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जारी टूर्नामेंट में उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल सात मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच वह सात पारियों में केवल 89 रन ही बना पाए हैं, जो उनकी मोजूदा छवि के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है. इस दौरान वह तीन बार जीरो पर भी आउट हुए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सातों टीमों के खिलाफ अभिषेक का प्रदर्शन
अमेरिका - शून्य
पाकिस्तान - शून्य
नीदरलैंड - शून्य
दक्षिण अफ्रीका - 15 रन
जिम्बाब्वे - 15 रन
वेस्टइंडीज - 10 रन
इंग्लैंड - नौ रन
अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 2024 से खबर लिखे जाने तक 45 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 44 पारियों में 33.00 की औसत से 1386 रन निकले हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और नौ अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: भारत या इंग्लैंड? सुनील गावस्कर ने बताया किस टीम का है मैच जीतने का ज्यादा चांस














