IND vs WI: अभिषेक जरा तो 'शर्मा', पांच मैच में से चार में फेल, कहां गया तेरा खेल?

Abhishek Sharma Flopped Against West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह बेहतरीन शुरुआत दिलाना दूर सस्ते में पवेलियन चलते बने हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma Flopped Against West Indies: 'करो या मरो' मुकाबले में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में आमने-सामने है. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट प्रेमियों को विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह बेहतरीन शुरुआत दिलाना दूर सस्ते में पवेलियन चलते बने हैं. जिससे टीम इंडिया संकट में आ गई है. 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को अकील हुसैन ने अपने जाल में फंसाया है. उनका शानदार कैच हेटमायर ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व अभिषेक ने पारी का आगाज करते हुए कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस बीच 90.90 की स्ट्राइक रेट से 10 रन ही बना पाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले.

टी20 वर्ल्ड कप के छह में से पांच मुकाबलों में फेल हुए अभिषेक

कप्तान और कोच को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई उनकी 55 रनों की अर्धशतकीय पारी को छोड़ दें तो टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में उन्होंने निराश ही किया है. शुरुआती तीन मुकाबलों में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. जिन टीमों के खिलाफ वह शून्य पर पवेलियन लौटे. वह टीमें यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उनके प्रदर्शन को कुछ खास नहीं कहा जा सकता है. प्रोटियाज के खिलाफ वह 15 रन बनाकर आउट हुए थे. 

हालांकि, शुरुआती चार मुकाबलों में फ्लॉप होने के बाद उनका बल्ला जमकर चला. जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 30 गेंदों में 55 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके बाद लगा कि वह फॉर्म में आ गए हैं. मगर जिस तरह से वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आउट हुए हैं. वह दिल तोड़ देने वाला साबित हुआ है. बड़े मंच पर 'करो या मरो' मुकाबले में वह पारी का आगाज करते हुए 11 गेंद में केवल 10 रन बनाकर आउट हुए हैं. 

जीत के लिए मिला है 196 रन का लक्ष्य

कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा है. विपक्षी टीम की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रॉस्टन चेज रहे. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 40 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा जेसन होल्डर ने 22 गेंद में नाबाद 37 और रोवमन पॉवेल ने 19 गेंद में नाबाद 34 रनों का योगदान दिया.

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. 

यह भी पढ़ें- 'करो मरो' मुकाबले में भारत को जीत के लिए मिला 196 रन का लक्ष्य, नहीं मिली जीत तो बंध जाएगा बोरिया बिस्तर
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran के 'Supreme Leader' Khamenei का क्या था UP connection? आयतुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी कौन थे?
Topics mentioned in this article