Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा की नजर गुरु युवराज और कोहली के महारिकॉर्ड पर, पाक के खिलाफ इतने छक्के लगाते ही बन जाएंगे नंबर 1

Abhishek Sharma Sixes Record vs Pakistan T20 World Cup 2026: सबकी निगाहें मेडिकल रिपोर्ट और अंतिम प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं. अगर अभिषेक मैदान में उतरते हैं, तो मुकाबला रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Abhishek Sharma Sixes Record vs Pakistan T20 World Cup 2026

Abhishek Sharma Sixes Record vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले सभी की नजरें अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर टिकी हैं. पेट के संक्रमण से उबर रहे अभिषेक को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट आज शाम अंतिम निर्णय लेगी. अगर उन्हें फिट घोषित कर दिया जाता है, तो कोलंबो के मैदान पर उनकी मौजूदगी मुकाबले का रुख बदल सकती है.

रिकॉर्ड बुक भी अभिषेक शर्मा के निशाने पर

अभिषेक शर्मा को उनके आक्रामक अंदाज और स्ट्रोक खेलने के अंदाज के कारण अक्सर युवराज सिंह से तुलना की जाती रही है. अब उनके पास टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ दो बड़े भारतीय दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.

गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में युवराज सिंह के नाम 9 छक्के दर्ज हैं. अभिषेक इस आंकड़े से केवल 3 छक्के पीछे हैं. अगर वे तीन छक्के लगाने में सफल होते हैं, तो यह उपलब्धि उनके नाम हो जाएगी.

विराट कोहली का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 11 छक्के लगाए हैं. अभिषेक को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है. यदि वो ऐसा कर पाते हैं, तो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

अब सबकी निगाहें मेडिकल रिपोर्ट और अंतिम प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं. अगर अभिषेक मैदान में उतरते हैं, तो मुकाबला रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच सकता है.

Featured Video Of The Day
PM Modi in Assam: असम दौरे पर PM मोदी, देंगे हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात! | Latest News