मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह की गिनती देश के ही नहीं, बल्कि पूरे दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में की जाती है. मगर पाकिस्तानी चयनकर्ता आकिब जावेद का कुछ अलग ही विचार है. वह बुमराह को नए नवेले पाक स्पिनर उस्मान तारिक की तरह देखते हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'आज के दौर में पूरे वर्ल्ड में इस तरह का एक ही गेंदबाज है. वह है बुमराह. जिसको भी अब मार पड़नी शुरू हो गई है. वह अलग है. वह कोई आम गेंदबाज नहीं हैं. उसका आम गेंदबाजों की तरह एक्शन भी नहीं है. वह आता है... मैं कहता हूं वह तेज गेंदबाजों का उस्मान तारिक हैं. वह जिस तरह से फेंकता है. बल्लेबाजों को लय में नहीं आने देता है.'
अपने अजीबोगरीब एक्शन की वजह से चर्चा में हैं उस्मान तारिक
पाक स्पिनर उस्मान तारिक मौजूदा समय में अपने अजीबोगरीब एक्शन की वजह से चर्चा में हैं. वह जिस तरह से क्रीज के पास थोड़ा रुककर गेंद डालते हैं. वह बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं. यही वजह है कि पाक क्रिकेट प्रेमियों के लिए वह उम्मीद की किरण बने हुए हैं.
उस्मान तारिक
उस्मान तारिक ने खबर लिखे जाने तक पाक टीम की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर कुल नौ टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको आठ पारियों में 11.16 की औसत से 18 सफलता हाथ लगी है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तारिक के नाम दो बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 16 रन खर्च कर चार विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- PAK vs BAN: सलमान आगा ना ही मेहदी हसन, मोहम्मद आमिर ने बताया कौन है विवादास्पद रन आउट का दोषी














