IND vs SA: सूर्या या तिलक वर्मा, कौन करेगा नंबर तीन पर बल्लेबाजी? आकाश चोपड़ा ने बताई परफेक्ट प्लेइंग XI

Aakash Chopra Picks India Playing 11 For IND vs SA T20 World Cup 2026 Clash: आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव को तीसरे स्थान पर रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Suryakumar Yadav And Tilak Varma

Aakash Chopra Picks India Playing 11 For IND vs SA T20 World Cup 2026 Clash: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 43वें मुकाबले में आज (22 फरवरी) भारतीय टीम की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ है. अहम मुकाबले से पूर्व देश के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव को तीसरे स्थान पर रखा है. जिससे मध्य के ओवरों में बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बने रहे. 

आकाश चोपड़ा ने कहा कि जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया क्या हम अगले मुकाबले में संजू सैमसन को खेलते हुए देखेंगे? जिसपर उन्होंने जवाब दिया फिर किसे टीम से बाहर किया जाना चाहिए. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा या ईशान किशन? जिसका मतलब है कि उन्होंने इस सवाल को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. यह काफी तर्कसंगत भी है. क्योंकि अगर आप इतनी जल्दी-जल्दी बदलाव करेंगे तो आप टीम नहीं बना पाएंगे.'

आकाश ने बदलाव के बारे में बातचीत करते हुए कहा,'बदलाव तो होगा, क्योंकि बदलाव जरूरी है. बापू को वापस लाओ. वो आपकी टीम के उपकप्तान हैं. ईशान किशन के साथ अभिषेक शर्मा, उनके बाद तिलक वर्मा और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव या फिर सूर्या तीसरे नंबर पर और तिलक चौथे नंबर पर खेल सकते हैं. अगर आप टीम में लेफ्ट-राइट बैलेंस बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं.'

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आकाश चोपड़ा की तरफ से चुनी गई भारतीय प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. 

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 WC 2026: सैमसन, कुलदीप और सिराज को नहीं मिलेगा मौका! ये 11 धुरंधर आज दिलाएंगे टीम इंडिया को जीत
 

Featured Video Of The Day
'साइबर ठगी से रहें सावधान, बार-बार बदलें पासवर्ड', Mann Ki Baat में बोले PM Modi | Cyber Crime
Topics mentioned in this article