कहासुनी बनी जानलेवा, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, युवक की हालत गंभीर

घटना के बाद युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक जमीन पर गिरने से पहले पेड़ की टहनियों पर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में ECC रोड पर एक प्राइवेट को-लिविंग पीजी की सातवीं मंज़िल से गिरकर एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई. वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान 23 साल की जननी के रूप में हुई है, जो पट्टंदुर अग्रहारा में 'सोसाइटी जेनरल' कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी.

जननी पुडुचेरी के उलाइवैकल की रहने वाली थी और इस साल जनवरी से व्हाइटफ़ील्ड में ECC रोड पर स्थित 'माउंटेन पीजी' में रह रही थी.

वहीं घायल शख्स की पहचान 30 साल के मनिचावेलु के तौर पर हुई है, जो एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करता है और पुडुचेरी के नल्लाथुर का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक, सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद जननी गुस्से में बिल्डिंग के किनारे गई और नीचे कूदने लगी. वहीं मनिचावेलु के साथ रोक-टोक के दौरान आशंका है कि दोनों सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए.

Advertisement

बेंगलुरु पुलिस (फाइल फोटो)

घटना के बाद जननी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनिचावेलु जमीन पर गिरने से पहले पेड़ की टहनियों पर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई. उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और अभी उसका इलाज चल रहा है.

व्हाइटफ़ील्ड पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच-पड़ताल की. ​​मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना के सही कारणों की जांच कर रही है, जिसमें बहस की वजह भी शामिल है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कर्ज चुकाना था... IIT दिल्ली, IIM बेंगलुरु से पढ़ीं IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, कई जिलों में रहीं DM

Featured Video Of The Day
सिंगर के हत्यारों का एनकाउंटर, बीच डिबेट मचा घमासान!

Topics mentioned in this article
Bengaluru Crime
Woman Software Engineer
Software Engineer Dies By Suicide