चेन्नई में बार के रिनोवेशन के दौरान छत गिरी, तीन व्यक्तियों की मौत

जांच करने वालों का कहना है कि पहली मंजिल की छत ढह गई. छत गिरने के कारण को लेकर विरोधाभासी रिपोर्टें आई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चेन्नई में अधिकारियों ने बार की छत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
चेन्नई:

चेन्नई में गुरुवार को अलवरपेट इलाके में व्यस्त चामियर्स रोड पर जानीमानी सेखमेट बार की छत गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मामले की जांच करने वालों का कहना है कि पहली मंजिल की छत ढह गई. छत गिरने के कारण के बारे में आई रिपोर्टों में विरोधाभास है.

कुछ लोग इस घटना को लेकर बार के सामने चल रहे मेट्रो रेल के काम पर उंगली उठा रहे हैं. राज्य की फायर सर्विस के प्रमुख अबाश कुमार ने NDTV को बताया, "दो लोगों की मौत हो गई है. उनकी पहचान मजदूरों के रूप में की गई है. बचाव दल यह पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं कोई और फंसा तो नहीं है."

अधिकारियों ने कहा कि, घटना के दौरान बार चालू था.

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर प्रेम आनंद सिन्हा ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि क्या उस समय मेट्रो रेल के काम में कोई बड़ा प्रभाव डालने वाला ऑपरेशन चल रहा था."

इस बीच, अधिकारियों ने छत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शहर पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Auto Taxi Strike: Delhi-NCR में ऑटो-टैक्सी का चक्का जाम! घर से सोच समझकर निकलें | Top News Breaking
Topics mentioned in this article