नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी यात्रियों की सेफ्टी, लगाए जाएंगे डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर

नोएडा‑ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है. एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड के किनारों पर डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
परियोजना के लिए लगभग 4,312.69 लाख रुपये की मंजूरी (फोटो-प्रतीकात्मक)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया है
  • यह सुरक्षा प्रोजेक्ट एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 20 किलोमीटर लंबाई में सर्विस रोड के किनारों पर लागू किया जाएगा
  • परियोजना के लिए चार हजार तीन सौ बारह लाख सड़सठ हजार रूपये की मंजूरी दी गई है और टेंडर जारी हो चुके हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने यातायात सुरक्षा मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है. अब एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड के किनारों पर डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुविधा मिल सकेगी.  ये बैरियर एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड के किनारों पर लगाए जाएंगे.

20 किलोमीटर लंबाई में होगा काम

प्राधिकरण के अनुसार, यह काम करीब 20 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा. इस परियोजना के लिए लगभग 4,312.69 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है. प्राधिकरण ने बताया कि टेंडर जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : नोएडा में सफर करना होगा और आसान! नोएडा अथॉरिटी और UPSRTC चलाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, जान लें रूट समेत जरूरी डिटेल्स

बैरियर लगाने की वजह क्या है

नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है, और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यातायात और भी बढ़ने की संभावना है. दुर्घटना की आशंका वाले इलाके, सर्विस रोड के किनारे कई जगह ग्रीन बेल्ट और गहरी नालियां मौजूद हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. इसके अलावा बरसात के मौसम में पानी भरने से वाहनों के फिसलने का जोखिम भी बढ़ जाता है.

Advertisement

सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी. वाहन नालियों या ग्रीन बेल्ट में गिरने से बचेंगे. लोगों को ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा की सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ेंं ; School Timing Change: भीषण गर्मी के कारण नोएडा में आज से स्कूलों के समय में बदलाव, जानें अब क्या होगा टाइम

Advertisement

आधुनिक और सुरक्षित सड़क व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

प्राधिकरण का कहना है कि यह परियोजना शहर की आधुनिक और सुरक्षित सड़क व्यवस्था को और मजबूत करेगी और एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: Hooghly में TMC सांसद Mitali Bag की गाड़ी पर हमला, मिलने पहुँचे अभिषेक बनर्जी