मुंबई में ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा, मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल

मुंबई में मॉनसून से पहले नाला सफाई के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप सामने आया है, जहां बोरिवली इलाके में ठेकेदारों पर जानबूझकर नालों में मलबा डालकर जलभराव की साजिश रचने का दावा किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नाले में गिराई गई मिट्टी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के बोरिवली इलाके में मॉनसून से पहले नाला सफाई के दौरान ठेकेदारों पर जानबूझकर मलबा डालने का आरोप लगा है
  • बीजेपी विधायक संजय ने ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए साजिश की बात कही है
  • विधायक संजय उपाध्याय ने घटना स्थल का दौरा कर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई में मॉनसून से पहले नाला सफाई के नाम पर एक बार फिर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप सामने आया है. बोरिवली इलाके में सामने आई एक घटना ने इस पूरे सिस्टम पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां ठेकेदारों पर जानबूझकर नालों में मलबा डालने का आरोप लगाया गया है. मुंबई में मॉनसून से पहले होने वाली नाला सफाई को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के बोरिवली पश्चिम के एक नाले में ठेकेदार द्वारा भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी डाली जा रही थी.

ये भी पढ़ें : VIDEO: मुंबई के मीरा भायंदर इलाके की झुग्गियों में भयानक आग, कई सिलेंडर भी फटे; 3 की मौत

नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए साजिश का दावा

शहर के बोरिवली के बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आने वाले मॉनसून के दौरान नाले जाम होने का बहाना बनाकर दोबारा सफाई का नया कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के इरादे से यह साजिश रची जा रही है. उनका आरोप है कि जानबूझकर नालों में मलबा भरा जा रहा है, ताकि जलभराव की स्थिति पैदा हो. जैसे ही यह मामला विधायक संजय उपाध्याय के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया. मौके पर मौजूद हालात को देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें : Video: मुंबई के बांद्रा वेस्ट में मेन पाइपलाइन फटने से सड़कों पर आया सैलाब, लाखों लीटर पानी बर्बाद

Advertisement

सामने आए वीडियो में धांधली उजागर

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के काम से निकली मिट्टी, डिवाइडर के अवशेष और अन्य मलबा नाले के अंदर फेंका जा रहा था. जहां एक तरफ महानगरपालिका नाला सफाई के नाम पर जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की धांधली हैरान करने वाली है. विधायक उपाध्याय ने कहा कि अक्सर नालों के चोक होने के लिए केवल प्लास्टिक कचरे को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन हकीकत में ठेकेदारों द्वारा फेंकी गई यही मिट्टी और मलबा जलभराव का सबसे बड़ा कारण है.

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: BJP ने महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 बड़ी गारंटियां दी हैं