मुंबई में चर्च के कब्रिस्तान में तोड़फोड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के उपनगर माहिम में शनिवार सुबह सेंट माइकल चर्च के कब्रिस्तान में कथित रूप से 'क्रॉस' तोड़ने के बाद आरोपी कुछ देर चर्च में बैठा रहा

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई:

मुंबई के प्रसिद्ध माहिम चर्च से जुड़े एक कब्रिस्तान में 18 'क्रॉस' तोड़ने के आरोप में 22-वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस कृत्य के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है. 

मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र माहिम में शनिवार सुबह सेंट माइकल चर्च के कब्रिस्तान में कथित रूप से 'क्रॉस' तोड़ने के बाद आरोपी कुछ देर चर्च में बैठा रहा. आरोपी युवक अपने चाचा की दुकान में काम करता है. उसे विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से नवी मुंबई के कलमबोली से गिरफ्तार किया गया. उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जिन्हें साझा नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह मामला एक धार्मिक स्थान से जुड़ा हुआ है.''

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US War के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर Kiren Rijiju का बड़ा बयान! | NDTV Exclusive
Topics mentioned in this article