अरविंद केजरीवाल अपने वादों पर अमल करते तो यमुना गंदी नहीं होती : बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज ने एनडीटीवी से कहा कि, लगता है कि भाजपाइयों की एक डुबकी से पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी की सरकार स्वयं डूबने लगी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बांसुरी स्वराज ने कहा कि, दिल्ली अब बहाने नहीं बदलाव चाहती है, प्रचार नहीं परिणाम चाहती है.
नई दिल्ली:

नई दिल्ली की बीजेपी (BJP)  सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने कहा है कि, यमुना नदी की सफाई के लिए बहुत बड़े-बड़े दावे और बहुत बड़े-बड़े वादे अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी और आम आदमी पार्टी (AAP) ने किए हैं. अगर वे उन पर अमल करते तो आज यमुना पहले से ज्यादा मालिन नहीं होती. वीरेंद्र सचदेवा जी ने हमारी माता और बहनों की वेदना की अभिव्यक्ति के लिए यमुना (Yamuna) में स्नान किया, क्योंकि छठ का महापर्व (Chhath Puja) आ रहा है. पानी इतना ज्यादा मलिन है कि वीरेंद्र सचदेवा जी की तबीयत खराब हो गई.

बांसुरी स्वराज ने एनडीटीवी से कहा कि, लगता है कि भाजपाइयों की एक डुबकी से पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी की सरकार स्वयं डूबने लगी है. 

उन्होंने कहा कि, दिल्ली अब बहाने नहीं बदलाव चाहती है, प्रचार नहीं परिणाम चाहती है, इसलिए आने वाले चुनाव में यहां पर भी डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार बनेगी. और जैसे ही यह होता है पहले कैबिनेट डिसीजन में ही हम यमुना जी की सफाई के लिए कमेटी का गठन करेंगे.

Advertisement

उन्होंने वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत पर कहा कि अभी टेस्ट चल रहे हैं और उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 24 अक्तूबर को युमना नदी में डुबकी लगाई थी. इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई. उनके शरीर में रैशेज हो गए और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. शनिवार को अचानक उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई. इसके चलते उनको दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

Advertisement

पारंपरिक छठ पर्व 6 और 7 नवंबर को है. इस मौके पर दिल्ली में श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान और पूजन करते हैं. यमुना में भारी गंदगी की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को आईटीओ घाट पर नदी में डुबकी लगाकर प्रतीकात्मक रूप से आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. 

सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशि को भी यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित किया था. उन्होंने दिल्ली सरकार पर 8500 करोड़ रुपये का यमुना सफाई घोटाला करने का आरोप लगाया. यमुना के प्रदूषित पानी में नहाने की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया.

(नई दिल्ली से शुभांग का इनपुट)

Featured Video Of The Day
UP News: साली ने जूता चुराई में मांगे 50,000! Bijnor में Nikaah में कटा बवाल, दूल्हे की हुई पिटाई!
Topics mentioned in this article