मछली व्यापारियों से वसूली के आरोप, BJP विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने किया तलब

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने मछली व्यापारियों से कथित जबरन वसूली के आरोपों पर सबूत पेश करने के लिए तलब किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डिंडा कह चुके हैं कि मैं डरने वाला नहीं हूं
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में BJP विधायक अशोक डिंडा को तलब किया गया है
  • डिंडा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा मछली लदे ट्रकों से जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था
  • पुलिस अधीक्षक मिथुन डे ने डिंडा को बीएनएस की धाराओं के तहत बयान देने और सबूत पेश करने के लिए समन जारी किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में भाजपा विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने तलब किया है ताकि वह अपने इस आरोप के संबंध में ठोस सबूत पेश कर सकें कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मी मछली लदे ट्रकों से जबरन वसूली करते हैं. पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) मिथुन डे ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि हाल में एक जनसभा में, डिंडा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मोयना में तैनात पुलिसकर्मियों के बारे में कुछ दावे किए थे.

पुलिस अधीक्षक ने क्या कुछ कहा

उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत 14 फरवरी को समन जारी किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘चूंकि हम आम लोगों के लिए चौबीसों घंटे भ्रष्टाचार मुक्त, जनहितैषी सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए हमने उनसे 16 फरवरी को हमारे समक्ष बयान देने और अपने दावे के सबूत साझा करने के लिए कहा था.''

ये भी पढ़ें : इंडिगो की फ्लाइट में लिपस्टिक से लिखा मिला 'बम', डिब्रूगढ़-कोलकाता उड़ान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बीजेपी विधायक की प्रतिक्रिया

डे ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने वकील के माध्यम से सूचित किया कि वह निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने में असमर्थ हैं और दूसरी तारीख मांगी. हम उन्हें इस बारे में सूचित करेंगे.'' डिंडा ने संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि यह विपक्षी विधायक को परेशान करने का मामला है. हालांकि, भाजपा विधायक ने कहा कि वह समन से बचने की कोशिश नहीं करेंगे और 21 से 23 फरवरी के बीच का समय मांगेंगे, क्योंकि वह इस महीने की अन्य तारीखों पर बाहर रहेंगे.

ये भी पढ़ें : बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश की तो उसे रौंद दिया जाएगा : पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी चेतावनी

मैं डरने वाला नहीं हूं...

जनवरी की शुरुआत में हुई जनसभा में डिंडा ने कहा था कि ‘‘पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवियों के एक वर्ग द्वारा मछली व्यापारियों के वाहनों को सरेआम जब्त कर उनसे जबरन वसूली करना एक नियमित परिपाटी रही है.'' डिंडा ने कहा, ‘‘पहले भी कई बार पुलिस ने मुझे निशाना बनाया है. लेकिन मैं डरने वाला नहीं.' भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने कहा कि डिंडा को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है, जो सभी को पता है. घोष ने कहा, ‘‘पुलिस ने दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें निशाना बनाने का विकल्प चुना.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Adani Group ने AI डेटा सेंटर्स के लिए 100 अरब डॉलर के बड़े निवेश का किया ऐलान | Adani Group