IPL Match Today: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, जहां खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोककलाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया. आरसीबी की ओर से इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. बता दें कि रायपुर में रविवार 10 मई को आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) और एमआई (Mumbai Indians) के बीच मुकाबला खेला जाना है.
RCB Grand Chhattisgarhi Welcome in Raipur Goes Viral with 5 Million Views.
इससे पहले रायपुर स्थित रिसॉर्ट में आरसीबी टीम के पहुंचते ही पारंपरिक तिलक, आरती और लोकनृत्य के माध्यम से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. छत्तीसगढ़ लोकसंस्कृति की रंगत और पारंपरिक संगीत खिलाड़ियों को खूब भाया. इस दौरान कई खिलाड़ी लोककलाकारों के प्रदर्शन को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए. इसके एक वीडियो को आरसीबी ने अपने ऑफिसियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, जिसे अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
पारंपरिक खानपान की जानकारी दी
रायपुर पहुंचे टीम के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खानपान के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों से परिचित कराया गया, जिसकी खिलाड़ियों ने सराहना की.
Royal Challengers Bengaluru Charmed by Chhattisgarh's Culture & Food Ahead of MI Clash. Image- RCB
रंग ला रहीं सीएम की कोशिश
बता दें कि आरसीबी और एमआई के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी रायपुर आ सकते हैं. वहीं, 13 मई को होने वाले आरसीबी और केकेआर मैच देखने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान भी रायपुर आ सकते हैं. आईपीएल मुकाबले को लेकर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस दिशा में प्रदेश को आगे ले जाने की सीएम विष्णु देव साय की कोशिशें लगातार रंग ला रही है.
क्लास 2 का बच्चा बना 'पंडित'... अनोखे तरीके से कराई चाचा की शादी, एक दूसरे के हुए दूल्हा-दुल्हन














