छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. शुक्रवार 10 जुलाई को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए. 12 जिलों के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को नई पदस्थापना दी गई. इसके अलावा एक आईजी रेंज, कई डीआईजी और एआईजी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. काफी लंबे अंतराल के बाद हुए इस प्रशासनिक बदलाव को प्रदेश में कानून और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
राजनांदगांव रेंज के नए आईजी बने अजय कुमार यादव
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से किए गए तबादलों में सबसे बड़ा बदलाव अजय कुमार यादव का है. उन्हें राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले यादव नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक थे. वहीं, अब तक राजनांदगांव रेंज आईजी के पद पर काम कर रहे बालाजी राव को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर भेजे दिया गया है. बस्तर के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को नई पदस्थापना पुलिस मुख्यालय में दी गई है.
इन आईपीएस अफसरों को यहां किया गया तैनात
- प्रशांत कुमार ठाकुर (2011): पुलिस अधीक्षक जिला-सूरजपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है.
- रामकृष्ण साहू (2012): पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा उप को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है.
- धर्मेन्द्र छबई (2012): पुलिस अधीक्षक, जिला-कबीरधाम को सेनानी 8वीं वाहिनी, छसबल राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है.
- श्वेता राजमणी (2012): उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर, बस्तर में नियुक्त किया गया है.
- राजेश कुकरेजा (2004): उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है.
- भावना गुप्ता (2014): सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थापना दी गई है.
सरकार की ओर से किए गए सभी 24 अफसरों की तबादला सूची...
Chhattisgarh IPS Transfer list
IPS Transfer list
IPS नवजोत सिमी: बिहार की लेडी सिंघम ने शेयर कीं खास तस्वीरें, बंगाल में IAS से की लव मैरिज