धमतरी के 55 गांवों का बिजली बिल आएगा ₹0! ठेनही के 71 परिवारों को मुफ्त मिलेगा कनेक्शन

नक्सल प्रभाव से उबरते छत्तीसगढ़ के धमतरी में विकास का नया उजाला फैल रहा है. जिले के 55 गांवों में PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है. ठेनही गांव में 142 KW का पहला सामूहिक सोलर प्लांट लगाकर 71 परिवारों को मुफ्त बिजली जल्‍द दी जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नक्‍सल प्रभावित रहे धमतरी के 55 गांव में फैलेगा उजाला.

धमतरी: छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित रहे इलाकों में धीरे-धीरे विकास का सूरज उदय हो रहा है. सड़कें बन रही हैं, बिजली पहुंच रही है, जिससे वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी बदल रही है. प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित धमतरी जिले के 55 गांवों में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के जरिए उजाला पहुंच रहा है. ठेनही इस जिले का पहला गांव है, जहां इस योजना के तहत 142 किलोवाट क्षमता का सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे यहां के 71 परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. 

Dhamtari 55 villages gets free electricity: धमतरी के ठेनही गांव में 71 परिवारों को जल्‍द मिलेगा बिजली कनेक्‍शन.

बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा 

धमतरी के ठेनही गांव में जिले का पहला सोलर प्‍लांट लग गया है. इसके लिए गांव से करीब 50-75 मीटर की दूरी पर जमीन उपलब्ध कराई गई है. प्‍लांट को लेकर किसी भी ग्रामीण से कोई राशि नहीं ली गई है. अब जल्‍द ही घरों में कनेक्शन का काम शुरू होने वाला है. आवश्यक दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होते ही प्लांट से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार गांव के लोगों को सस्ती बिजली मिलने लगेगी. जिससे उन्‍हें बिजली बिल से भी छुटकारा मिल जाएगा. ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

Dhamtari free electricity: ठेनही गांव में लगा जिले का पहला सामूहिक सोलर पावर प्लांट.

जिन गांव में खपरैल वाले घर वहां पहुंचेगी ब‍िजली 

दरअसल, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत धमतरी जिले में ऐसे 55 गांव का चयन किया गया है, जहां पक्के या छत वाले मकान नहीं, बल्कि खपरैल वाले हैं. इन गांव में सब्सिडी की राशि से जरूरत के अनुसार सामूहिक सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं. इस उद्देश्य नक्‍सल प्रभावित रहे गांव में बिजली पहुंचाना और देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, घरेलू बिजली खर्च कम करना है. 

₹3 लाख किलो वाला 'रेड गोल्ड': सिवनी के किसान ने उगा दिया दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम

बिजली ग्रेड से जोड़े जा रहे बिजली ग्रेड

पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्‍लांट को विद्युत ग्रिड से जोड़ा जा रहा है, जिससे आवश्यकता से अधिक उत्पादित बिजली ग्रेड में भेजी जाती है. इससे ऊर्जा संसाधनों का बेहतर उपयोग होने के साथ-साथ भविष्य में अतिरिक्त आय की संभावना भी विकसित हो रही है.

Advertisement

अरबपति बना आदिवासी परिवार, बैंक खाते में 7,40,68,72,895 रुपये, बैलेंस देखकर फटी रह गईं आंखें 

Featured Video Of The Day
CJP प्रदर्शन पर बीच डिबेट भिड़ गए Congress-BJP प्रवक्ता

Topics mentioned in this article
Dhamtari News
Chhattisgarh News
PM Surya Ghar Yojana
Free Electricity Scheme News
Cg News